रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी की हाल की ताईवान यात्रा क्षेत्रीय स्थिति को अस्थिर करने के लिए एक जानबूझकर की गई अमेरिकी रणनीति का हिस्सा है। श्री पुतिन ने मंगलवार को कहा कि यह दौरा सिर्फ एक ‘गैर-जिम्मेदार राजनेता’ द्वारा नहीं किया गया, बल्कि एक खास रणनीति का हिस्सा था, जिसके माध्यम से अमेरिका एशिया-प्रशांत क्षेत्र और पूरी दुनिया में स्थिति को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है।
पेलोसी की उकसावे वाली ताईवान यात्रा
उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा पर 10वें मास्को सम्मेलन में अपने भाषण के दौरान इस कदम को ‘अन्य देशों की संप्रभुता और अंतरराष्ट्रीय दायित्वों के मद्देनजर अनादर का ‘बेशर्म प्रदर्शन’और एक सावधानीपूर्वक नियोजित उकसावे की घटना करार दिया। रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में भी इसी तरह का उल्लेख करते हुए कहा कि ताईवान में सुश्री पेलोसी की उकसावे वाली यात्रा क्षेत्र को अस्थिर करने के लिए एक और कदम था।


Download Android App
Download iOS App



