अमेरिका से एक बार फिर ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला सामने आया है। अमेरिका के वर्जीनिया स्थित वॉलमार्ट स्टोर में खूनी खेल सामने आया है। जहां एक गनमैन ने अंधाधुंध फायरिंग की और देखते ही देखते कई लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वॉलमार्ट फायरिंग की इस घटना में कम से कम 10 लोगों के मारे जाने की आशंका है।पूरी घटना मंगलवार रात की है।अमेरिकी पुलिस के मुताबिक हमलावर को भी मार गिराया गया है। अमेरिकी पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात 10 बजकर 12 मिनट पर पुलिस को वॉलमार्ट के भीतर गोलीबारी की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और मौके पर पहुंचकर मामले को संभाला। कम से कम इस गोलीबारी में दस लोगों की मौत हुई होगी। हालांकि अभी तक पुलिस ने मरने वालों की संख्या का आंकड़ा नहीं बताया है ।
इस बीच वॉलमार्ट ने इस घटना पर आधिकारिक बयान जारी किया है और दुख जताया है। वॉलमार्ट ने कहा कि अमेरिकी स्टोर में हुई इस घटना से वह स्तब्ध है। पुलिस ने बताया कि हमलावर ने पुलिस के ऊपर फायरिंग नहीं की। बता दें कि इससे पहले भी अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं सामने आती रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



