अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) ने ई-कॉमर्स कंपनियों पर समकारी शुल्क/डिजिटल सेवा कर लगाने की तैयारी कर रहे भारत और कुछ अन्य देशों को जवाबी व्यापार कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। यूएसटीआर ने भारत सहित छह देशों के खिलाफ प्रस्तावित व्यापार कार्रवाई के संदर्भ में नोटिस जारी कर सार्वजनिक टिप्पणियां मांगी हैं।
यूएसटीआर ने बयान में कहा कि वह संभावित व्यापार कार्रवाई को लेकर सार्वजनिक नोटिस और टिप्पणी की प्रक्रिया पर आगे बढ़ रहा है, जिससे उसके बाद जांच को पूरा करने के लिए एक साल की सांविधिक अवधि समाप्त होने से पहले प्रक्रियागत विकल्प उपलब्ध होगा।
यूएसटीआर की इस चेतावनी पर सरकार के सूत्रों ने शनिवार को कहा कि भारत प्रस्तावित कार्रवाई की अंशधारकों के साथ समीक्षा करेगा। उसके बाद बाद देश के व्यापार और वाणिज्यिक हित तथा लोगों के कुल हितों को आधार पर उचित उपाय करेगा।
जून, 2020 में अमेरिका ने अमेरिकी व्यापार कानून, 1974 की धारा 301 के तहत डिजिटल सेवाओं पर कराधान की जांच शुरू की थी। भारत, इटली, तुर्की, ब्रिटेन, स्पेन और ऑस्ट्रिया इस तरह के कर पर विचार कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



