अमेरिका यूक्रेन की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए काम करता रहेगा: रंब्लकन

Summary :

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी रंब्लकन ने सोमवार को कहा कि बाइडन प्रशासन कांग्रेस और उसके सहयोगियों के साथ मिलकर यूक्रेन की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए काम करता रहेगा।

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी रंब्लकन ने सोमवार को कहा कि बाइडन प्रशासन कांग्रेस और उसके सहयोगियों के साथ मिलकर यूक्रेन की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए काम करता रहेगा।
श्री रंब्लकन ने यूरोपीय संघ की विदेश नीति के प्रमुख जोसेप बोरेल के साथ एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम कांग्रेस और सहयोगियों तथा भागीदारों के साथ मिलकर का करना जारी रखेंगे ताकि यूक्रेन की रक्षा के लिए तैयारी करने की सहायता में उल्लेखनीय वृद्धि की जा सके। 
क्या हैं मामला , जिस कारण चल रहा गतिरोध 
सोवियत संघ का ही हिस्सा रहे यूक्रेन से अब रूस के रिश्ते मधुर नहीं हैं। 2014 में रूस ने क्रीमिया पर कब्जा जमा लिया था, जो रूस का पोर्ट सिटी कहा जाता है। लेकिन आज भी दोनों देशों के बीच सैन्य तनाव बना हुआ है। रूस ने फिलहाल 1 लाख के करीब सैनिकों की तैनाती यूक्रेन सीमा पर कर दी है। इसके चलते तनाव बहुत बढ़ गया है और अमेरिका भी इसमें कूद पड़ा है। अमेरिका का कहना है कि यदि यूक्रेन पर रूस कब्जा करने का प्रयास करता है तो उसे अमेरिका से मुकाबला करना होगा। दरअसल यूक्रेन के रिश्ते पश्चिमी देशों से अच्छे हैं और यह भी रूस के साथ बिगड़े रिश्तों की एक वजह है। इसी के चलते यूक्रेन पर रूस लगातार आक्रामक होता नजर आ रहा हैं।    

Desk Team