प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस ने सोमवार को एक-दूसरे पर काव्यात्मक अंदाज में तंज किए। प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर अहंकार का आरोप लगाया तो पलटवार करते हुए विपक्षी दल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने वास्तविकता से मुंह मोड़ लिया है।
सदन में पीएम मोदी ने कविता पढ़कर काग्रेंस को जमकर घेरा
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का लोकसभा में जवाब देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस की आलोचना में एक कविता कही। मोदी ने कहा, ‘‘वो जब दिन को रात कहें, तो तुरंत मान जा, नहीं मानेंगे तो वो दिन में नकाब ओढ़ लेंगे। जरूरी हुआ तो वो हकीकत को थोड़ा बहुत मरोड़ देंगे, वो मगरूर हैं खुद की समझ पर बेइंतहा, इन्हें आईना मत दिखाओ, वो आईना को भी तोड़ देंगे।
पलटवार में काग्रेंस ने ट्वीट कर कि टिप्पणी
कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर प्रधानमंत्री की टिप्पणी को टैग करते हुए पलटवार किया। पार्टी ने ट्वीट किया कि, ‘‘तुमने तो ओढ़ रखे हैं नकाब, दिन और रात में, तुम हकीकत से मुंह मोड़ चुके हो। लाशों पर लगाकर चुनावी अट्टहास, तुम शर्म कभी की छोड़ चुके हो। आईने से भले ही तुम कितना घबराओ, मगर देश के लोगों से क्यों नाता तोड़ चुके हो।


Download Android App
Download iOS App



