Venezuela Earthquake Damage: 7.1 और 7.5 दो शक्तिशाली भूकंप से Venezuela में भारी तबाही, काराकस में इमारतें ढही, Emergency घोषित

Summary :

Venezuela Earthquake Damage: Venezuela में सदी के सबसे शक्तिशाली भूकंप के झटके लगे है जिससे पूरे देश में भीषण तबाही मचने की संभावना जताई गई है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, 7.2 तीव्रता का पहला भूकंप सैन फेलिप के पास, कराकस से लगभग 284 किमी) पश्चिम में आया और 40 सेकेंड के बाद दूसरा राजधानी से लगभग 293 किलोमीटर पश्चिम में युमारे के पास 7.5 तीव्रता का भूकंप आया। जिससे गगनचुंभी इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह गई और अब इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। Venezuela Earthquake Today: दो शक्तिशाली भूकंप राजधानी काराकास में बुधवार शाम को एक…

Venezuela Earthquake Damage: Venezuela में सदी के सबसे शक्तिशाली भूकंप के झटके लगे है जिससे पूरे देश में भीषण तबाही मचने की संभावना जताई गई है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, 7.2 तीव्रता का पहला भूकंप सैन फेलिप के पास, कराकस से लगभग 284 किमी) पश्चिम में आया और 40 सेकेंड के बाद दूसरा राजधानी से लगभग 293 किलोमीटर पश्चिम में युमारे के पास 7.5 तीव्रता का भूकंप आया। जिससे गगनचुंभी इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह गई और अब इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।

Venezuela Earthquake Today: दो शक्तिशाली भूकंप

Venezuela Earthquake Today
Venezuela Earthquake Today

राजधानी काराकास में बुधवार शाम को एक ही क्षेत्र में दो शक्तिशाली भूकंप आए, जिससे इमारतें ढह गईं। इसमें अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतकों की संख्या 10,000 से लेकर 100,000 तक हो सकती है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने कहा कि भारी संख्या में हताहत होने और बड़े पैमाने पर नुकसान होने की संभावना है और आपदा के व्यापक स्तर पर फैलने की आशंका है।

Emergency in Venezuela: कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज राष्ट्र को संबोधित

Venezuela Earthquake Today
Venezuela Earthquake Today

दोहरे भूकंप से वेनेजुएला में भारी तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है और बचावकर्मी लोगों को बचाने की कड़ी मशक्कत कर रहे है। मलबे के नीचे लोगों की तलाश जारी है वहीं वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज राष्ट्र को संबोधित करते हुए इमरजेंसी घोषित कर दी है। स्कूल, मेट्रो, रेल सभी गैर-जरूरी गतिविधियों को रद्द कर दिया गया है और सेना के जनरल स्टाफ को एक्टिव करने का आदेश दिया है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।