वाशिंगटन: अमेरिका के हेंडरसन शहर में दिनदहाड़े एक रेस्टोरेंट से लूट की वारदात सामने आई है। इस लूट को बेहद दिलचस्प तरीके से अंजाम दिया गया। दरअसल रेस्टोरेंट में लूट करने वाले शख्स ने कोकाकोला की बोटल की तरह ड्रेस पहने हुई थी। इस घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया। सोशल मीडिया पर पुलिस द्वारा डाले गए इस सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि पहले दुकानदार गेट खोलकर उसे कोई पैकेट देता है। इसके बाद वह बंदूक दिखाकर भीतर घुस आया और लूट को अंजाम दिया।
https://www.facebook.com/hendersonkypolice/videos/2049025928668288/
डिपार्टमेंट ने इस घटना का सीसीटीवी फुटेज अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया जो देखते ही देखते वायरल हो गया। सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि संदिग्ध लुटेरा कोका कोला की बोतल जैसी कॉस्ट्यूम पहनकर रेस्टोरेंट में मैनेजर से ब्रेड मांगता है। मैनेजर उसे ब्रेड देता है। तभी वो बंदूक दिखाकर रेस्टोरेंट में घुस जाता है और 500 डॉलर की लूट कर मौके से फरार हो जाता है। हालांकि, इस घटना में लुटेरे ने मैनेजर को कोई क्षति नहीं पहुंचाई।
केंटकी पुलिस अब इस लुटेरे की तलाश में है, जिसने शातिराना तरीके से लूट की इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस के लिए उसकी पहचान करना चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है, क्योंकि उसने कोका कोला की बोतल जैसी कॉस्ट्यूम पहन रखा था। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध उस समय रेस्टोरेंट में पहुंचा। जब वह रेस्टोरेंट बंद था, वहां बस रेस्टोरेंट का मैनेजर मौजूद था। पुलिस ने बताया कि लुटेरे ने गन दिखाकर मैनेजर से करीब 500 डॉलर की लूट की।


Download Android App
Download iOS App



