आर्थिक संकटों का सामना कर रहे श्रीलंका से रोजाना कोई ना कोई बड़ी खबर आ रही हैं। एक बार फिर से श्रीलंका में प्रधानमंत्री निवास में प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प की खबर आई हैं, जिसमें कुछ लोग घायल भी हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया हैं। अभी दो दिन पहले ही वहां के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने इस्तीफा देने का एलान किया था। पीएम आवास में मौजूद प्रदर्शनकारियों का प्रदर्शन दिन-प्रतिदिन उग्र होता जा रहा हैं।
श्रीलंका में प्रधानमंत्री निवास टेम्पल ट्रीज में प्रदर्शनकारियों के दो समूहों के बीच हुई झड़प में 10 लोगों के घायल होने की खबर है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को प्रधानमंत्री निवास टेम्पल ट्रीज में प्रदर्शनकारियों के दो समूहों के बीच झड़प दौरान एक महिला सहित कम से कम 10 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के इस्तीफे के बाद पीएम आवास खाली करेंगे प्रदर्शनकारी
वहीं सूत्रों ने बताया कि जनता विमुक्ति पेरामुना (जेवीपी) के समर्थकों और प्रदर्शनकारियों के एक समूह के बीच तड़के झड़प हुयी है। कोलंबो पेज की रिपोर्ट के मुताबिक घायलों को कोलंबो नेशनल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस विभाग के सूत्रों ने बताया कि कोलुपिटिया पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री आवास टेम्पल ट्रीज और राष्ट्रपति भवन पर नौ जुलाई से प्रदर्शनकारियों का कब्जा था।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि गोटबाया राजपक्षे और रानिल विक्रमसिंघे के इस्तीफे के बाद ही दोनों नेताओं के आवास खाली किया जाएगा। जहां राष्ट्रपति के बुधवार को पद छोड़ने की उम्मीद है, वहीं प्रधानमंत्री ने शनिवार को अपने इस्तीफे की घोषणा की। आर्थिक रूप से अपंग श्रीलंका में लोग श्री राजपक्षे की अक्षमता और भ्रष्टाचार से नाराज हैं तथा महीनों के विरोध के बाद राष्ट्रपति भवन और पीएम आवास पर कब्जा कर लिया है।


Download Android App
Download iOS App



