डब्ल्यूएचओ प्रमुख बोले- भविष्य में और भी महामारी दस्तक दे सकती है, इसके लिए लोगों को तैयार रहना चाहिए

Summary :

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक तेद्रोस अधनोम घेब्रेयसस ने कहा है कि भविष्य में और भी महामारी दस्तक दे सकती है, ऐसे में दुनिया को इसके लिए तैयार रहना चाहिए।

दुनियाभर में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। इस समय लोगों को कोरोना वैक्सीन का इंतजार है। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक तेद्रोस अधनोम घेब्रेयसस ने कहा है कि भविष्य में और भी महामारी दस्तक दे सकती है, ऐसे में दुनिया को इसके लिए तैयार रहना चाहिए। 
 घेब्रेयसस ने कहा कि पिछले 12 महीनों में दुनिया ने काफी उतार-चढ़व देखे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत से पहले पिछले वसंत ऋतु में कई समीक्षाएं और रिपोर्टें आईं, जिसमें कहा गया था कि दुनिया इस तरह के संकट के लिए तैयार नहीं है। 
उन्होंने कहा, ‘सभी देशों को अपनी क्षमता के अनुसार इसकी तैयारी में लग जाना चाहिए। तैयारी का मतलब सिर्फ स्वास्थ्य विभाग में नौकरी नहीं है बल्कि सभी जरुरी सरकारी और सामाजिक दृश्टिकोण को बढ़वा देना है। इतिहास ने हमें बताया है कि यह आखिरी महामारी नहीं है और यह जीवन की सच्चाई है।’ जॉन होपकिंस यूनीवर्सिटी के अनुसार दुनिया भर में कोरोना से आठ करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और 17 लाख 50 हजार से ज्यादा मरीजों की इससे मौत हुई है। 

Desk Team