विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक द्रोस अदहानोम गेब्रेयेसस ने भारत में कोरोना वायरस के हाल में तेजी से बढ़ते मामलों को ‘‘हृदयविदारक’’ बताते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने कई ऑक्सीजन मशीनों समेत भारत में अहम सामग्री की आपूर्ति की है।
ग्रेबेयेसस ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह महामारी वैश्विक स्तर पर लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि संकट से निपटने में भारत की मदद के लिए डब्ल्यूएचओ ने 2,000 से अधिक कर्मी तैनात किए हैं और वह टीकाकरण समेत विभिन्न प्रयासों में प्राधिकारियों की मदद कर रहा है।


Download Android App
Download iOS App



