कौन हैं Mathura Sreedharan? जिनकी बिंदी ने America में मचाया बवाल!

Summary :

भारतीय मूल की अमेरिकी वकील Mathura Sreedharan को अमेरिका के ओहायो राज्य का सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति ओहायो के अटॉर्नी जनरल डेव योस्ट द्वारा की गई, जिन्होंने श्रीधरन की काबिलियत की सराहना करते हुए उन्हें राज्य की सेवा के लिए उपयुक्त बताया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ओहायो के 12वें सॉलिसिटर जनरल के रूप में Mathura Sreedharan की नियुक्ति की घोषणा करते हुए डेव योस्ट ने कहा कि श्रीधरन बेहद प्रतिभाशाली हैं। उन्होंने बताया कि श्रीधरन ने अमेरिका के सर्वोच्च न्यायालय (SCOTUS) में भी केस जीतकर अपनी योग्यता साबित की है। डेव योस्ट ने कहा कि उन्होंने…

भारतीय मूल की अमेरिकी वकील Mathura Sreedharan को अमेरिका के ओहायो राज्य का सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति ओहायो के अटॉर्नी जनरल डेव योस्ट द्वारा की गई, जिन्होंने श्रीधरन की काबिलियत की सराहना करते हुए उन्हें राज्य की सेवा के लिए उपयुक्त बताया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ओहायो के 12वें सॉलिसिटर जनरल के रूप में Mathura Sreedharan की नियुक्ति की घोषणा करते हुए डेव योस्ट ने कहा कि श्रीधरन बेहद प्रतिभाशाली हैं। उन्होंने बताया कि श्रीधरन ने अमेरिका के सर्वोच्च न्यायालय (SCOTUS) में भी केस जीतकर अपनी योग्यता साबित की है। डेव योस्ट ने कहा कि उन्होंने श्रीधरन को इस पद के लिए चुना क्योंकि वह हमेशा तार्किक ढंग से बहस करती हैं और कानूनी मामलों की गहराई से समझ रखती हैं।

Mathura Sreedharan पर की गईं नस्लभेदी कमेंट्स

Mathura Sreedharan की नियुक्ति के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें नस्लभेदी और अपमानजनक टिप्पणियों का सामना करना पड़ा। कुछ लोगों ने उनके भारतीय मूल और पारंपरिक पहनावे (जैसे बिंदी) को लेकर आलोचना की। कुछ ने सवाल किया कि इस अहम पद पर किसी “असली अमेरिकी” को क्यों नहीं चुना गया। वहीं, एक व्यक्ति ने उनकी बिंदी को “कमजोर लेकिन दिखने वाली चीज़” कहकर उनका मज़ाक उड़ाया।

डेव योस्ट ने किया समर्थन

इस आलोचना के जवाब में डेव योस्ट ने साफ किया कि Mathura Sreedharan अमेरिकी नागरिक हैं और उनके पति भी अमेरिकी हैं। उन्होंने श्रीधरन का बचाव करते हुए कहा कि नागरिकता के साथ-साथ उनकी प्रतिभा और अनुभव ही इस पद के लिए चयन का आधार रहे हैं।

Mathura Sreedharan का अनुभव

इस पद पर नियुक्त होने से पहले मथुरा श्रीधरन ओहायो अटॉर्नी जनरल के कार्यालय में “टेंथ अमेंडमेंट सेंटर” की निदेशक रह चुकी हैं। इस भूमिका में उन्होंने ओहायो राज्य को संघीय सरकार की नीतियों से बचाने के लिए कानूनी लड़ाइयाँ लड़ीं और राज्य व केंद्र के बीच संवैधानिक संतुलन बनाए रखने का कार्य किया।

Mathura Sreedharan शिक्षा और करियर

श्रीधरन ने 2018 में न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ से कानून की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले की जिला न्यायाधीश डेबोरा ए. बैट्स और अमेरिकी अपीलीय न्यायालय (सेकंड सर्किट) के जज स्टीवन जे. मेनाशी के साथ क्लर्क के तौर पर भी काम किया।

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।