पूरे विश्व को अपने कब्जें में करने वाले वैश्विक कोरोना वायरस का कहर अभी भी जारी है। अभी तक करोड़ों लोग इसकी चपेट में आ चुके है। दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 48.19 करोड़ हो गए हैं। इस महामारी से अबतक कुल 61.2 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 10.89 अरब से ज्यादा का वैक्सीनेशन हुआ है।
ये जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने साझा की। यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने मंगलवार सुबह नए अपडेट में बताया कि वर्तमान वैश्विक मामले, मरने वालों और टीकाकरण की कुल संख्या बढ़कर क्रमश: 481,965,669, 6,127,067 और 10,895,966,418 हो गई है।
Coronavirus Update: बीते 24 घंटों में संक्रमण के 1259 नए मामले, एक्टिव मरीजों की संख्या 16 हजार से कम
अमेरिका में जारी है कोरोना से तबाही का सिलसिला
सीएसएसई के अनुसार, दुनिया के सबसे ज्यादा मामलों और मौतों 79,995,485 और 977,687 के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। भारत कोरोना मामलों के 43,020,723 आंकड़े के साथ दूसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। सीएसएसई के अनुसार, 1 करोड़ से ज्यादा मामलों वाले अन्य सबसे प्रभावित देश ब्राजील (29,857,641) फ्रांस (25,246,720), यूके (21,064,244), जर्मनी (19,492,672), रूस (17,524,184), तुर्की (14,815,041), इटली (14,396,283), दक्षिण कोरिया (12,350,428), स्पेन (11,451,676) हैं।
इन देशों में मौतों का आंकड़ा हुआ इतना
जिन देशों ने 100,000 से ज्यादा मौतों का आंकड़ा पार कर लिया है, उनमें ब्राजील (659,227), भारत (521,035), रूस (360,347), मैक्सिको (322,750), पेरू (212,128), यूके (165,264), इटली (158,877), इंडोनेशिया (154,774,), फ्रांस (142,855), ईरान (140,063), कोलंबिया (139,585), अर्जेटीना (127,943), जर्मनी (127,599), पोलैंड (114,829), यूक्रेन (112,459) और स्पेन (102,392) शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



