हर किसी में कुछ न कुछ ख़ास होता है , कोई अपनी तेज रफ़्तार के कारण रिकॉर्ड बनाता है तो कोई अपने हुनर से लोहा मनवाता है। लेकिन एक लड़की ने अपने लम्बी टांगों के कारण रिकॉर्ड बनाया है। लड़की की उम्र है महज साल 17 साल और वो अमेरिका के टेक्सास की रहने वाली है। 17 साल की इस लड़की का नाम है मैकी करिन। जिन्होंने सबसे लंबी टांगों (फीमेल) का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, मैकी की बाईं टांग 135.267 सेंटीमीटर और दाईं टांग 134.3 सेंटीमीटर लंबी है और उनकी हाइट 6 फीट 10 इंच है। सबसे लम्बी टांग होने पर मैकी को गर्व है। बता दें, मैकी की हाइट में 60 प्रतिशत हिस्सा उनकी टांगों का है। इतनी लम्बी टांग होने के फायदे भी है तो नुकसान भी। मैकी को भी अपनी हाइट के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। जैसे कार में दाखिल होना, घर के दरवाजे से टकरा जाना आदि। हालांकि मैकी को अपनी इन टांगों की वजह से काफी परेशानी होती है लेकिन वह इनका फायदा भी बहुत उठाती हैं जैसे कि वॉली बॉल खेलते समय।
खैर, सबसे लंबी टांगों (फीमेल) का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड पाने के बाद अब मैकी सोशल मीडिया पर काफी फेमस हो चुकी हैं। अब मैकी को उम्मीद है कि वो भविष्य में दुनिया की सबसे लंबी प्रोफेशनल मॉडल का रिकॉर्ड अपने नाम करेंगी। मैकी ने कहा कि जिन लोगों का शरीर असामान्य शारीरिक विशेषताओं वाला होता है उन्हें शर्म नहीं करनी चाहिए। खुद को छुपाना नहीं चाहिए, यह रिकॉर्ड उन सभी महिलाओं को प्रेरित करेगा जो लंबी हैं। आपको बता दें कि मैकी की हाइट घर में सबसे ज्यादा है और वह अपनी मां और अपने भाई के मुकाबले तो बहुत लंबी है और दूसरी तरफ वह खुश भी है क्योंकि अब उनकी टांगों की लंबाई अब रूक गई हैं।अपनी बेटी के इस रिकॉर्ड पर मैकी की मां ने कहा कि मुझे एहसास हुआ कि वह अन्य बच्चों की तुलना से लंबी थी. जब वह लगभग 18 महीने की थी तब वह 2 फीट 11 इंच की थी.


Download Android App
Download iOS App



