न्यूयार्क : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच किसी तरह की मध्यस्थता से दूरी बनाते हुए कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके पाकिस्तानी समकक्ष इमरान खान कश्मीर पर ‘‘कोई हल निकाल सकें तो यह अच्छा होगा।’’
ट्रम्प ने यहां संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र के इतर मोदी से मुलाकात के दौरान ये टिप्पणी की।
उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘यह अच्छा होगा अगर वे कश्मीर का कोई हल निकाल सकें।’’
गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले ट्रम्प ने खान मुलाकात की थी और कहा था कि अगर भारत और पाकिस्तान राजी हो जाएं तो वह कश्मीर मुद्दे पर दोनों देशों के बीच मध्यस्थता कर सकते हैं।
यह मोदी और ट्रम्प की चौथी मुलाकात है। इससे पहले दोनों नेताओं ने रविवार को ह्यूस्टन में मुलाकात की और ‘हाउडी, मोदी’ महारैली में मंच साझा किया जहां उन्होंने आतंकवाद से लड़ाई पर करीबी मित्रता और साझा दूरदृष्टि प्रदर्शित कीं।


Download Android App
Download iOS App



