चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने नेपाल को अगले दो वर्षों में 56 अरब रुपये की सहायता प्रदान करने की घोषणा की। आधिकारियों के मुताबिक नेपाल की राष्ट्रपति भंडारी के साथ बैठक के दौरान जिनपिंग ने नेपाल को अगले दो वर्षों तक 56 अरब रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि चीन की ओर से नेपाल के विकास के कार्यों के लिए अगले दो वर्षों के दौरान यह राशि मेजबान देश को दी जाएगी।
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए अपने मूल वोट बैंक को सहेजने में जुट गई है समाजवादी पार्टी
जिनपिंग शनिवार को नेपाल दौरे पर पहुंचे थे जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया था। अपने स्वागत से अभिभूत चीनी राष्ट्रपति ने नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी से बैठक में कहा, ‘‘जिस तरह हवाई अड्डे पर मेरा स्वागत किया गया मैं उससे काफी अभिभूत हूं।’’ जिनपिंग ने भंडारी के इस बात से भी सहमति जतायी कि नेपाल और चीन के बीच दोस्ती और आपसी साझेदारी है।
आधिकारियों मुताबिक नेपाल की राष्ट्रपति भंडारी के साथ बैठक के दौरान श्री जिनपिंग ने नेपाल को अगले दो वर्षों तक 56 अरब रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की। उल्लेखनीय है कि नेपाल दौरे से पहले चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग दो दिनों के भारत दौरे पर तमिलनाडु के महाबलीपुरम गए थे जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दूसरी अनौपचारिक वार्ता की।


Download Android App
Download iOS App


