Video Attack on Liquor Shop Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि तेलंगाना में भीड़ ने कई दुकानों पर हमला बोल दिया है। इस भीड़ में महिलाएं भी शामिल थीं। महिलाएं शराब की दुकान से पेटी उठाकर ले जाती दिखाई दे रही हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी शेयर हो रहा है। होली के मौके पर (Video Attack on Liquor Shop Video) शराब की बिक्री बढ़ जाती है। कई जगहों पर शराब के दाम अवैध रूप से बढ़ा दिए जाते हैं। मजबूरी में लोगों को अवैध रूप से महंगी शराब खरीदनी पड़ती है। हालांकि ऐसा कुछ ही जगहों पर होता है। होली से पहले तेलंगाना का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ महिलाएं शराब की दुकान में तोड़फोड़ करती दिखाई दे रही हैं।
महिलाओं ने लूटीं शराब की बोतल
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोगों की भीड़ ने शराब की दुकान पर हमला कर दिया है। इस भीड़ में महिलाएं भी शामिल हैं। भीड़ दुकान में घुस गई, जमकर (Video Attack on Liquor Shop Video) तोड़-फोड़ हो रही है। कुछ महिलाओं को दुकान के अंदर से शराब की बोतल को ले जाते हुए देखा जा सकता है।
क्यों पहुंची शराब की दुकान लूटने भीड़?
बताया जा रहा है कि कुछ शराब की दुकानों पर निर्धारित दाम से अधिक वसूली की जा रही थी। दावा किया गया है कि प्रति बोतल पर 20 से 30 रुपए अधिक वसूले जा रहे थे। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें महिलाएं और लोग दुकान में लूटपाट (Video Attack on Liquor Shop Video) करते दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, घटना तेलंगाना के खम्मम जिले के टेकुलापल्ली में हुई। होली से पहले कुछ वाइन शॉप पर ऊंचे दामों पर शराब बेची जा रही थी। स्थानीय लोगों ने करीब तीन दुकानों को निशाना बनाया। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
– మద్యాన్ని ఎక్కువ రేట్లకు అమ్ముతున్నారని జనం ఆగ్రహం
– భద్రాద్రి జిల్లా టేకులపల్లిలో మద్యం దుకాణాల లూటీ
– మొత్తం నాలుగు దుకాణాల్లో లూటీ #Telangana #Elections24 pic.twitter.com/dhS8GZ6k8g— Subrahmanyam Kopalle (@sanjusubbu) March 21, 2024
Courtsey : वीडियो को एक्स पर @sanjusubbu नाम के अकाउंट से शेयर किया गया
लोगों ने लगाए आरोप
लोगों का आरोप है कि शराब की दुकान वाले ब्रांडेड शराब (Video Attack on Liquor Shop Video) नहीं रखते हैं और जो भी शराब रखते हैं। उसे भी अधिक दाम पर बेचते हैं। इससे ग्रामीण भड़क गए और एकत्रित होकर दुकान पर हमला कर दिया।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।