सजना सवरना किसे पसंद नहीं होता हैं। आम लडकियां हो या फिर बॉलीवुड की अभिनेत्रियां सजने का शौक सभी को होता हैं। वही वैनिटी वन में घंटो तैयार होने के बाद एक्ट्रेस एक शॉट के लिए रेडी होती हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं की इतनी ग्लैमर और इतनी सुन्दर दिखनी वाली एक्ट्रेसेस खुद को सुनदर दिखाने के लिए कितना मेहनत करती हैं। साथ ही एक्ट्रेसेस मेकअप सिर्फ अपने चेहरे पर ही नहीं बल्कि शरीर के कई हिस्सों पर कराया करती हैं। जिसे सुन आपके भी होश उड़ जाएंगे।
दरअसल चेहरे और गर्दन पर मेकअप करना तो आम बात है और ऐसा सभी अभिनेत्रियां ही नहीं आम लड़कियां भी करते हैं। लेकिन अभिनेत्रियो का मेकअप सिर्फ फेस पर ही नहीं बल्कि फुल बॉडी मेकअप किया जाता हैं। दरअसल कुछ ड्रेस में दिखने वाले एक्ट्रेस के शरीर पर मेकअप किया जाता है। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि ऑनस्क्रीन पूरी बॉडी बैलेंस लगे। और बॉडी और फेस का कलर डिस्कलर नहीं लगे।
फोटोशूट के दौरान भी बॉडी पार्ट्स को एनहांस किया जाता है ताकि तस्वीरों में कुछ भी अटपटा न लगे और सब कुछ एक जैसा ही नजर आए। इसके अलावा कई बार सीन की डिमांड पर पेट पर भी मेकअप किया जाता है और ऐसा सिर्फ अभिनेत्रियों के साथ ही नहीं अभिनेताओं के साथ भी होता है। एब्स को ऑनस्क्रीन बेहतर दिखाने के लिए ऐसा किया जाता है। ऐसे करने के लिए हाइलाइटर का इस्तेमाल किया जाता है।
वही कई बार कुछ चीजों को छिपाने के लिए भी उस तरह का मेकअप किया जाता हैं। जैसे सारे फीचर्स को एनहांस किया जा सके और कई बार डबल चिन को छुपाने के लिए भी ये मददगार होता है।वही इस तरह का मेकअप हमेशा नहीं किया जाता हैं।
फिल्म की डिमांड के अनुसार एक्ट्रेसेस का मेकअप रखा जाता हैं। साथ ही एक्ट्रेस के ड्रेस पर भी उनका मेकअप निर्भर रहता हैं। और यही वजह हैं की एक्ट्रेस का मेकअप करने में घंटो लग जाता हैं।