हॉलीवुड के एक फिल्ममेकर ने कुछ दिन पहले अपनी गर्लफ्रेंड को उसकी पसंदीदा डिज्नी फिल्म को दोबारा से रि-क्रिएट किया और उसे शादी के लिए प्रपोज किया। भारत के मशहूर बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने जब इस अनूठे वेडिंग प्रपोजल को देखा तो वह दंग ही रह गए।
ली लोक्लेर के वेडिंग प्रपोजल की आनंद महिंद्रा ने बीते गुरुवार को तारीफ करते हुए एक पोस्ट में स्लीपिंग ब्यूटी का सीन एडिटिड करके शेयर किया। इस क्लिप में दिखाया जा रहा है कि ओरोरा को कार्टून कैरेक्टर प्रिंस फिलिप शादी के लिए प्रपोज करते हैं बिल्कुल वैसे ही जैसे अपनी स्कूल की फ्रेंड को लोक्लेर ने प्रपोज किया था।
इस वीडियो को ट्विटर पर पोस्ट करते हुए आनंद महिंद्रा ने कैप्शन में लिखा, ये क्लिप काफी वायरल हो रही है। इस शख्स ने बचपन की दोस्त को प्रपोज करने के लिए डिज्नी फिल्म की एनिमेटिड क्लिप को हैक किया और मुझे लग रहा था कि 40 साल पहले मैंने शानदार प्रपोज किया था। इस क्लिप को देखकर मुझे लग रहा है कि मुझमें हीन भावना आ गई है।
This clip has been going viral globally. This gent apparently hack-animated a disney movie to propose to his childhood sweeetheart.. And I thought I had done a good job 40 yrs ago with my proposal. Now I have an inferiority complex! pic.twitter.com/jbTAYBg3nh
— anand mahindra (@anandmahindra) January 16, 2020
वर्व मैग्जीन की संस्थापक अनुराधा महिंद्रा से आनंद महिंद्रा से शादी हुई है। आनंद महिंद्रा ने अपने इससे पहले ट्वीट में कहा था कि, वह इंदौर मं अपनी पत्नी से मिले और प्यार कर बैठे। दोनों ने बोस्टन में एक साथ पढ़ाई भी की। यूजर्स आनंद महिंद्रा के इस ट्वीट को बहुत पसंद कर रहे हैं।
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अब तक 14 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल गए हैं। बता दें कि आनंद महिंद्रा से लोगों ने पूछा है कि उन्होंने कैसे अपनी पत्नी को 40 साल पहले प्रपोज किया था। सोशल मीडिया पर कुछ दिन पहले ही जमकर वायरल ली लोक्लेर को प्रपोजल वीडियो हुआ था। इस वीडियो को 5 मिलियन व्यूज यूट्यूब पर मिले हैं। लोगों को लोक्लेर का वेडिंग प्रपोजल बहुत पसंद आ रहा है।