वैसे तो हफ्ते के लगभग सभी दिन भगवान शिव की आराधना के लिए शुभ माना जाता है। सभी लोग भगवान शिव की असीम कृपा की प्राप्ति के लिए पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं। जिससे घर की सभी समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। लेकिन सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा करने का विशेष दिन होता है।
सोम का अर्थ है चंद्रमा जो शिव के जटा पर विराजित है। क्योंकि इस दुनिया में शिवजी से बड़ा कोई भी नहीं। इन्हीं के अंदर तो पूरी सृष्टि बसी हुई है। शिवजी तो जगतेश्वर है। सोमवार के खास दिन पर भगवान भोलनाथ की पूजा करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है।
शिव की पूजा करने के लिए भी अलग-अलग विधान है। लेकिन अगर आप भी अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए भगवान शिव से प्रार्थना कर रहे हैं तो ऐसे में आपको उनकी पूजा के समय कुछ उपायों का पालन जरूर करना चाहिए।
इस तरह से करें पूजा…
1.सोमवार के दिन सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें। इसके बाद साफ धुले हुए वस्त्र पहनकर भगवान शिवजी का पंचोपचार या षोडषोपचार पूजन करें।
2.इसके बाद आप भोजन नहीं करें। साथ ही गुस्से,काम,चाय,कॉफी पर नियंत्रण रखें।
3.दिनभर ओम नम:शिवाय का जाप जरूर करें।
4.भगवान शिव का पूजा उत्तर दिशा की ओर मुंह करके करें। क्योंकि पूर्व में उनका मुख पश्चिम में पृष्ठ भाग एंव दक्षिण में वाम भाग होता है।
5.शिवजी की पूजा करने से पहले माथे पर चंदन एंव भस्म का त्रिपुड लगाएं। साथ ही ध्यान रखें आप पूजा करने से पहले शिवलिंग पर जो भी कुछ चढ़ा हुआ है उसे साफ करके पूजा करें।
6.सोमवार के दिन शिव चालीसा,शिव स्तोत्र,शिव तांडव,शिव महिम्र,रूद्राष्टïक,शिव भजन का श्रद्घापूर्वक वाचन करें।