पटना : प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य कपिल देव प्रसाद यादव ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलौत को एआईसीसी का महासचिव एवं संगठन का राष्ट्रीय प्रभारी बनाये जाने का स्वागत करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राहुल गांधी को हार्दिक बधाई दी है।
श्री यादव ने कहा है कि अशोक गहलौत का काफी अनुभव है। राजस्थान के अच्छे मुख्यमंत्री एवं अच्छे प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उनका नाम है।
श्री गहलौत ने इन पदों पर रहकर बहुत ही अच्छा काम किया है। प्रदेश एवं देश के लोगों में उनकी लोकप्रियता काफी अच्छी है। वे सहृदय, मिलनसार व सहज व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि श्री गहलौत जी को राष्ट्रीय संगठन प्रभारी बनाकर राहुल गांधी ने एक अच्छा संदेश दिया है। उनके मनोनयन का हर वर्ग के लोगों ने सराहा है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।