उत्तर प्रदेश से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं, जहां एक पत्नी करवा चौथ के दिन अपनी प्रेमी के साथ होटल में मिली। पति ने मौके पर पत्नी और उसके प्रेमी को होटल में रंगे हाथ पकड़ा। यह मामला बरेली में करवा चौथ के दिन का है। इस मामले को देखते हुए पति पत्नी में काफी विवाद हो गया। बताया गया कि पत्नी लव मैरिज के बाद अपनी पति से अक्सर दूर रह रही थी। लेकिन अचानक पत्नी किसी के साथ देखी जाती है जिसके चलते पति भी उसके पीछे होटल चला गया। पति ने बताया की उससे काफी समय से पत्नी पर शक था कि उसका किसी के साथ प्रेम-संबंध है। इस मामले को देखते हुए पुलिस मौके पर होटल पहुंची और तीनों को पुलिस स्टेशन लेकर गई।
जानिए पूरा मामला
पति ने बताया कि उसकी लव मैरिज बदांयू में रहने वाली एक लड़की से 2025 में हुई थी। दोनों में शादी के बाद अक्सर काफी झगडे हुआ करते थे जिसके चलते उसकी पत्नी अपने मायके में ज़्यादातर रहती थी। उन्होंने बताया कि पत्नी ने अपने पति के साथ रहने के लिए भी मना कर दिया था। साथ ही उन्होंने बताया की शादी के कुछ समय बाद उनका एक बच्चा भी था लेकिन पत्नी अपने बच्चे को अपना बच्चा नहीं मानती थी। पति को शक था की उसकी पत्नी का किसी के साथ प्रेम संबंध चल रहा हैं। लेकिन पत्नी ने पति से साबुत मांगने को कहा करती थी। पति का आरोप हैं कि उसकी पत्नी कई बार उन्हें मरने की कोशिश कर चुकी है ।
पति ने करा पत्नी का पीछा
पति ने बताया की यह घटना गुरुवार की है जब वह किसी काम की वजह से बदायूं आए थे लेकिन उसने रेलवे स्टेशन पर अपनी पत्नी को देखा जिसके बाद उसने उनका पीछा करने लगे और उन्होंने देखा की वह किसी ओर के साथ होटल जा रही हैं। पति ने स्टेशन के पास कई होटल में कमरा लेने की कोशिश की जिससे वह अपनी पत्नी को रंगे हाथ पकड़ सके। पति को स्टेशन के पास एक होटल में कमरा मिल ही गया।
पुलिस तीनों को पुलिस स्टेशन लेकर गई
इस मामले के चलते पुलिस तीनों को पुलिस स्टेशन लेकर गई। पुलिस स्टेशन में जाकर भी काफी समय तक पति-पत्नी में काफी झगड़ा होता रहा अंत में पुलिस ने इस मामले को शांत कराया। वहीं पत्नी ने अपने पति के साथ रहने के लिए मना कर दिया।


Download Android App
Download iOS App




