बिहार में महिला शक्ति के खिलाफ अत्याचार बढ़ा कर, दलित का उत्पीड़न करवा कर; फिर भी सत्ता में आने की सोच रहे हो?
इस बार बिहार हिसाब-किताब करने को तैयार है, जेडीयू-भाजपा ठगबंधन सरकार से बाहर है।#बोले_बिहार_बदलें_सरकार pic.twitter.com/nVfSOUG1zu
— Congress (@INCIndia) October 18, 2020
बिहार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपना ‘कैंपेन सॉन्ग’ लांच किया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस सोशल मीडिया की तरफ से तैयार चुनावी गीत ‘बोले बिहार बदलें सरकार’ को लांच करके कांग्रेस के चुनाव अभियान को गति दे दी है। इस मौके पर राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह, राष्ट्रीय सचिव अजय कपूर, राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र राठौड़, राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा, सोशल मीडिया चेयरमैन रोहन गुप्ता, बिहार कांग्रेस समिति के कार्यकारी अध्यक्ष समीर सिंह मौजूद रहे।