इस बार करवाचौथ का त्योहार 17 अक्टूबर के दिन पड़ रहा है। कार्तिक मास की चतुर्थी तिथि को होने वाला यह पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। सालभर सभी महिलाएं करवाचौथ का इंतजार करती है। इस दिन शादीशुदा महिला अपने पति की दीर्घ आयु के लिए निर्जला व्रत करती है।
आम महिलाओं से लेकर बॉलीवुड अभिनेत्रियों तक करवाचौथ का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसे सेलिब्रिटी जोडिय़ों के बारे में जो पहली बार मनाएंगे करवाचौथ का त्योहार।
1.प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी के बाद अमेरिकी सिंगर निक जोनस के लिए पहला करवा चौथ का व्रत रखेंगी। प्रियंका और निक 1 दिसंबर 2018 को शादी के बंधन में बंधे थे। उन्होंने हिंदू और ईसाई दोनों परंपराओं के अनुसार शादी की थी।
2.दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह
इस साल दीपिका पादुकोण अपना पहला करवाचौथ मनाएंगी। दीपिका ने 14 नवंबर 2018 को सिंधी और कोंकणी रिति-रिवाजों के साथ रणवीर सिंह के साथ शादी रचाई।
3.गिन्नी चतरथ-कपिल शर्मा
कॉमेडी के सबसे सफल किंग कपिल शर्मा अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ 12 दिसंबर 2018 को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के बाद गिन्नी चतरथ अपना पहला करवा चौथ मनाएंगी। वैसे कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी दिसंबर महीने में मां बनने वाली है। ऐसे में गिन्नी के लिए व्रत करना ठीक नहीं होगा। अब देखना यह कि गिन्नी अपने करवाचौथ का व्रत कर पाती है कि नहीं।
4.नुसरत जहां-निखिल जैन
एक्टे्रस और लोकसभा सांसद नुसरत जहां ने अपने व्यवसायी प्रेमी निखिल जैन से शादी की और बंगाली मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखने के बाद भी धर्म को एक समान रूप से देखने वाली सांसद नुसरत जहां शादी के बाद हमेशा सिंदूर और लाल चूडिय़ां पहने नजर आई। वैसे इस साल तो नुसरत ने दुर्गा पूजा में सिंदूर खेला भी खेला अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सांसद नुसरत अपना पहला करवा चौथ का व्रत करती हैं या नहीं।