साउथ सिनमा इन दिनों बॉलीवुड पर भारी पड़ रहा है। साथ ही साउथ सुपरस्टार्स भी पॉपुलैरिटी के मामले में बॉलीवुड एक्टर्स को कांटे की टक्कर देते है। कुछ वक़्त से साउथ इंडियन एक्टर्स की फैन फ़ॉलोइंग दिन दुगनी-रात चौगुनी बढ़ रही है। साउथ के कलाकार ज़बरदस्त एक्टिंग तो करते ही है साथ ही उनके हम्बल नेचर के लिए भी उन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। वही, गूगल ने 2022 में इंटरनेट पर सबसे ज़्यादा सर्च जाने वाले एशियाई लोगों की अपनी मिड-ईयर रिपोर्ट जारी की है। इस 75 लोगो की लिस्ट में साउथ इंडियन फ़िल्म इंडस्ट्री के कुल 16 एक्टर्स शामिल हैं।
काजल अग्रवाल
काजल अग्रवाल जनवरी से जून तक सबसे ज़्यादा सर्च की जाने वाली साउथ इंडियन एक्ट्रेस हैं। इस साल वो अपनी प्रेगनेंसी और और बेबी के चलते सुखियो में रही है।
सामंथा रूथ प्रभु
सामंथा रूथ प्रभु की पॉपुलैरिटी ‘पुष्पा: द राइज़’ के आइटम नंबर ‘ऊ अंतावा’ के बाद पहले से कई गुना ज़्यादा बढ़ गई है। गूगल की रिपोर्ट में वो दूसरी सबसे ज़्यादा सर्च की जाने वाली साउथ एक्ट्रेस है।
अल्लू अर्जुन
अल्लू अर्जुन तीसरे सबसे ज़्यादा सर्च किए जाने वाले साउथ स्टार हैं। वो इंडस्ट्री में सबसे महंगे एक्टर्स में से भी एक हैं।
रश्मिका मंदाना
नेशनल क्रश बनी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अब बॉलीवुड में भी डेब्यू करने को तैयार हैं। वो जासूसी थ्रिलर ‘मिशन मजनू’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अपोज़िट नज़र आएंगी। ऐसे में वो चौथी सबसे ज़्यादा सर्च की जाने वाली साउथ एक्टर हैं।
थलपति विजय
थलपति विजय साउथ के पांचवें सबसे ज़्यादा खोजे जाने वाले एक्टर हैं।
नयनतारा
नयनतारा छठी सबसे ज़्यादा सर्च की जाने वाले साउथ एक्ट्रेस हैं। साथ ही, वो साउथ की सबसे महंगी एक्ट्रेस भी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक़, वो 1 फ़िल्म के लिए 10 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।
तमन्ना भाटिया
तमन्ना भाटिया साउथ के साथ- साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अपनी पहचान बना चुकी है। वो इस लिस्ट में सातवें नंबर पर हैं।
यश
गूगल रिपोर्ट के मुताबिक़, KGF फ़ेम एक्टर यश आठवें सबसे ज़्यादा सर्च किए जाने वाले साउथ एक्टर हैं।
पूजा हेगड़े
पूजा हेगड़े इस साल कांन्स फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेरती नज़र आयी थी। ऐसे में वो लिस्ट में 9वें पायदान पर हैं।
महेश बाबू
महेश बाबू साउथ इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। हाल ही में वो बॉलीवुड को लेकर दिए गए अपने कंट्रोवर्सिअल बयान के बाद सुर्खियों में आ गए थे। गूगल की सर्च लिस्ट में वो साउथ एक्टर्स में 10वी पोजीशन पर हैं।