अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इन दिनों खूब चर्चा का विषय बने हुए हैं। इनकी शादी की खबरें खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं। पहले शादी फिर हनीमून उसके बाद शादी का ग्रैंड रिसेप्शन पूरे सोशल मीडिया पर धूम मचाई हुई है।
इस वक्त अनुष्का शर्मा सातवें आसमान पर हैं और भाई होगी भी क्यों नहीं आखिर उन्होंने अपनी जिंदगी के प्यार विराट कोहली से शादी जो कर ली है। एक तरफ जहां अनुष्का शर्मा अपनी जिंदगी का मजा ले रही हैं।
अब इन सब खबरों के बाद एक नई खुशखबरी सामने आई है और यह खुशखबरी अनुष्का शर्मा ने खुद ट्वीट करके बताई है। दरअसल अनुष्का ने ट्विट करके बताया कि वो फोर्ब्स इंडिया सेलिब्रिटी मैगजीन के सबसे बेहतरीन 100 लोगों की लिस्ट में शामिल हुई है।
जिसमें अनुष्का को दूसरी बार शामिल किया गया है और उन्हे उनके क्लोदिंग ब्रांड नुश ‘Nush’ के लिए फोर्ब्स में जगह मिली है। अनुष्का को जैसे ही इस बारे में पता चला उन्होंने अपनी खुशी ट्विटर पर जाहिर की।
आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा को फोब्र्स की लिस्ट में 28.25 करोड़ की कमाई के साथ 32 वीं रैंक मिली है वहीं प्रियंका चोपड़ा 7 वें स्थान पर हैं और दीपिका पादुकोण 11वें स्थान पर हैं।
अनुष्का को फोर्ब्स में भारतीय हीरोइनों में (पांचवा नंबर) मिलने की खुशी के साथ-साथ इस बात की ज्यादा खुशी है कि उनके कपड़ों के ब्रांड Nush (नुश) को फोर्ब्स में recognition मिला।
इसके बाद अनुष्का सिर्फ यही रूकने का नाम नहीं लेने वाली हैं अपने फैंस को जबरदस्त गिफ्ट देने के लिए 2018 में अनुष्का की तीन बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे