कॉमेडियन भारती सिंह ने रविवार को अपने बॉयफ्रेंड हर्ष लिम्बचिया के साथ धूमधाम से शादी कर ली। इस मौके पर वो बेहद खुश नजर आयी और अपने चिरपरिचित अंदाज़ में वो मस्ती करती नजर आयी। उनके लाखों फैंस ने उनके ढेर सारी बधाइयां भी दी और उनके सुखी वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं भी दी।
शादी के जोड़े में भारती सिंह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। टेलीविज़न जगत के कई मशहूर सितारे उनकी शादी के मौके पर मौजूद थे। अपनी शादी की रस्मों को एंज्वॉय करते हुए भारती ने खूब ठुमके लगाए।
ये शादी गोवा में थी और बड़े ही ट्रेडिशनल अंदाज़ में संपंन्न हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारती और हर्ष पिछले आठ सालों से एक दुसरे को डेट कर रहे थे। बताया जा रहा है की इस शादी का खर्च हर्ष और भारती सिंह दोनों ने मिल कर उठाया है।
फैंस को भारती का शादी में अंदाज बेहद पसंद आया और उनके वीडियोस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। दुल्हन बनी भारती सिंह ने अपने सभी शुभचिंतकों का खास स्टाइल में शुक्रिया अदा किया है।
आपको बता दें भारती सिंहने बतौर स्टैंड अप कॉमेडियन अपना करियर शुरू किया था और आज वो जिस मुकाम पर है उनकी मेहनत ओर लगातार काम करने की ललक साफ़ दिखती है।
भारती न सिर्फ बेहतरीन अभिनय के लिए जानी जाती है बल्कि उनके लल्ली के किरदार को दर्शकों से खूब प्यार मिला साथ ही इस किरदार ने उन्हें घर घर में पहचान दिला दी।
आप इनकी शादी की तस्वीरें देखकर अंदाजा लगा सकते है दोनों एक दुसरे से कितना प्यार करते है। हर्ष भी भारती के साथ उनके पहले शो से ही जुड़े हुए है। आपको बता दें हर्ष लिम्बचिया कॉमेडी शो के जाने माने स्क्रिप्ट राइटरों में से एक है। हम आशा करते है ये दोनों एक खुशियों से भरा वैवाहिक जीवन बिताएं।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।