इस वक़्त बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की जान खतरे मे है। कोई है जो उन्हें एक बार फिर जान से मारने की कोशिश कर रहा है। एक्टर के नाम धमकी भरा खत बरामद हुआ है। इस खत के मिलते ही सलमान खान और उनके परिवार की नींद उड़ गई है। साथ ही सलमान के करोड़ो फैंस और मुंबई पुलिस टेंशन मे आ गई है। दरअसल, सलमान तो इन दिनों IIFA अटेंड करने के लिए दुबई गए हुए है, लेकिन कोई है जो अभी भी उनकी मौत का जाल बुन रहा है।
आपको बता दे, एक्टर सलमान खान को बीते रविवार को ही जान से मारने की धमकी मिली है। बीते रविवार को हमेशा की तरह सलीम खान टहलने निकले थे। अक्सर जिस बेंच पर वह बैठा करते हैं। वहीं पर उन्हें यह धमकी भरा लेटर मिला। इस लेटर में साफ-साफ तरीके से सलीम खान और सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई थी। लेटर में पंजाब के जाने-माने सिंगर सिद्धू मूसेवाला का भी जिक्र किया गया है। इसमें लिखा हुआ है कि सिद्धू मूसेवाला के जैसा ही सलमान खान का भी हाल किया जायेगा।
लेटर सामने आते ही सलीम खान ने बिना देरी किए ही पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस की ओर से तुरंत अज्ञात शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई। अब महाराष्ट्र गृह मंत्रालय ने अपना फैसला सुनाया और कुछ देर पहले ही मुंबई पुलिस सलमान खान के घर पहुंची है। इस मामले के तेजी पकड़ते ही मुंबई पुलिस ने सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी है। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र गृह मंत्रालय की ओर से यह फैसला लिया गया है।
बता दे, सिद्धू मूसेवाला को दिन दहाड़े गोली मार दी गई। सिद्धू मूसेवाला की हत्या में लॉरेंस बिश्नोई का हाथ बताया जा रहा है। जिसके बाद सलमान खान के लिए भी धमकियां आने लगीं। वैसे ये पहली बार नहीं है जब दबंग खान को इस तरह ही धमकी मिली हो।
तकरीबन 4 साल पहले भी इसी गैंगस्टर ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। लेकिन इस बार हाल ही में हुआ कांड देखकर खान परिवार और मुंबई पुलिस दोनों सतर्क हो चुके है। लेकिन अभी ये नहीं कहा जा सकता कि ये धमकी इस बार भी लॉरेंस बिश्नोई के गैंग की तरफ से है, या अब कोई और सलमान और उनके पिता की जान का दुश्मन बन गया है।