बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने कहा है कि केंद्र में गठबंधन की सरकार बनी तो युवाओं को छह हजार रूपये देने के बजाय उन्हें सरकारी या गैर सरकारी संस्थाओं में स्थाई नौकरी देने के लिये काम किया जाएगा। मायावती ने सोमवार को राजकीय इंटर कालेज में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केंद्र में सत्ता हासिल करने के लिए झूठे वायदे कर रही है।
उन्होंने कहा कि यदि गठबंधन सत्ता में आती है तो युवाओं को छह हजार रूपया देने की बजाय स्थाई रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अच्छे दिन आने का जो वादा पिछले चुनाव मे किया था उसे पूरा करने में विफल रहे। केंद्र सरकार ने पूजी पतियों को लाभ पहुंचाने का काम किया। देश की आम नागरिक परेशान है। युवा बेरेजगार है। नोटबंदी से लाखों युवाओं का रोजगार छिन गया।
मायावती ने आरोप लगाया कि काग्रेंस और भाजपा दोनो की नीतियां दलित और पिछड़ा विरोधी है। दोनो के शासन काल मे दलित और पिछड़ो का विकास नही हो पाया। वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) और नोटबंदी से देश की अर्थ व्यवस्था बदहाल हुई है। काग्रेंस और भाजपा को सत्ता मे वापिस आने से रोके जाने की जरूरत है।
कांग्रेस ने 60 साल तो भाजपा ने 5 साल जनता को ठगा : मायावती
उन्होने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार सभी मोर्चो पर विफल रही है। इस सरकार में आए दिन दलितों, मुस्लिमों, आदिवासियों का शोषण होता रहा। सरकार की इस कार्यप्रणाली से सभी लोग डरे हुए है। केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते आए दिन सीमा पर हमला होता रहता है। इस सरकार में देश की सीमांए सुरक्षित नही है।
बसपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सामन्तवादी और पूजीवादी नीतियों की वजह से सत्ता से बाहर चली जाएगी चौकीदार की नई नाटक बाजी भी इन्हें अब नही बचा पायेगी। भाजपा की जुमले बाजी काम नही आने वाली हैँ। चौकीदार कितनी भी ताकत लगा लें सत्ता में नही आने वाले। भाजपा ने किसी भी समाज का विकास नही किया। पूरे देश में आरक्षण का लाभ नही मिल पाया।
उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केंद्र मे सत्ता हासिल करने के लिए साम, दाम, दण्ड, भेद सहित हर हथकण्डे अपना रही है सरकार महंगाई और भ्रष्टाचार रोकने मे विफल रही है इस सरकार मे हर स्तर पर भ्रष्टाचार बढ़ है इससे रक्षा के भी संसाधन बचे नही है।
मायावती ने काग्रेंस के नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि आजादी के बाद ज्यादा तर समय यह पार्टी सत्ता में रही लेकिन गरीबी हटाओं नारा तो दिया कभी गरीबी और बेरोजगारी दूर करने के लिये कोई काम नही किया। बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर ने संविधान में दलितों, अल्पसंख्यको, पिछड़ी जातियों, आदिवासियों को जो अधिकार दिये थे उसका भी लाभ नही मिल पाया।