समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसान आंदोलन को लेकर भाजपा पर हमला बोला और कहा कि भाजपा सरकार पोषण करने वालों का शोषण करना बंद करे।
सड़कों पर ठिठुरते आंदोलनकारियों की जायज़ माँगों को लेकर भाजपा सरकार हृदयहीन रवैया अपनाकर किसानों की घोर उपेक्षा कर रही है. इस पर जो वैश्विक प्रतिक्रिया आ रही है, उससे दुनियाभर में भारत की लोकतांत्रिक छवि को गहरी ठेस पहुँची है.
भाजपा सरकार पोषण करनेवालों का शोषण करना बंद करे! pic.twitter.com/HYECcGk6CD
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 11, 2020
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शुक्रवार को ट्विटर के माध्यम से कहा कि, सड़कों पर ठिठुरते आंदोलनकारियों की जायज मांगों को लेकर भाजपा सरकार हृदयहीन रवैया अपनाकर किसानों की घोर उपेक्षा कर रही है। इस पर जो वैश्विक प्रतिक्रिया आ रही है, उससे दुनियाभर में भारत की लोकतांत्रिक छवि को गहरी ठेस पहुंची है। भाजपा सरकार पोषण करनेवालों का शोषण करना बंद करे।
इससे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शायराना अंदाज में ट्वीट करके भाजपा सरकार पर तंज कसा। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, अपनी जमीं की खातिर हम माटी में जा लिपटेंगे। वो क्या हमसे निपटेंगे। नहीं चाहिए भाजपा। उधर, अखिलेश यादव ने एक फोटो भी शेयर की है। सोमवार को कन्नौज में होने वाली किसान यात्रा से पहले ही अखिलेश यादव को पुलिस ने लखनऊ में धारा-144 के उल्लंघन मामले में गिरफ्तार कर लिया था।