मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी और शाह जी के अच्छे दिन नहीं आएंगे। इस बीच उन्होंने खुद को इंसानियत परस्त करार दिया है। इसके अलावा आज दिग्विजय सिंह का जन्मदिन है लेकिन उन्होंने यह सूचना दी है कि वो सालगिरह का जश्न नहीं मनाएंगे।
मुझे मुसलमान परस्त कहा जाता है। ना मैं मुसलमान परस्त हूँ और ना हिंदू परस्त हूँ, मैं इंसानियत परस्त हूं। हर धर्म हमें इंसानियत का रास्ता ही दिखाता है। और यही हमारे सनातन धर्म का संदेश है जो पूरे विश्व को एक ही कुटुम्ब मानता है। नफरत और हिंसा से मोदीशाह जी “अच्छे दिन” नहीं आयेंगे। https://t.co/aPYUEISoHk
— digvijaya singh (@digvijaya_28) February 28, 2020
उन्होंने ट्वीट कर कहा, “मुझे मुसलमान परस्त कहा जाता है। ना मैं मुसलमान परस्त हूं और ना हिंदू परस्त हूं, मैं इंसानियत परस्त हूं। हर धर्म हमें इंसानियत का रास्ता ही दिखाता है। और यही हमारे सनातन धर्म का संदेश है जो पूरे विश्व को एक ही कुटुम्ब मानता है। नफरत और हिंसा से मोदी-शाह जी अच्छे दिन नहीं आएंगे।”
उन्होंने अपने ट्विट के साथ ज्योत्सना चरण दास महंत के ट्वीट को भी टैग किया है, जिसमें कविता की पंक्तियां हैं,”दंगों में न हिंदू मरता है, न मुसलमान, मरता है इंसान। न हिंदू घायल होता है, न मुसलमान, घायल होती है इंसानियत, घायल होता है भारत। चलो, अपने अंदर पड़ी कौमी कटुता को हटा के इंसानियत जगाए, भारतीयता जगाए।”
बता दें कि दिग्विजय सिंह पर भाजपा की ओर से लगातार मुस्लिम परस्त होने के आरोप लगते रहे है। नागरिकता संशोधन कानून के आंदेालन में सिंह की हिस्सेदारी पर भी भाजपा ने कई बार सवाल उठाए हैं।