कोरोना वायरस इस भयानक संक्रमण से तो सभी वाकिफ ही होंगे। एक ऐसा संक्रमण जिसने सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपना पांव फैला चूका हैं। भले ही कई देशों ने इस वायरस की वैक्सीन बना ली हैं। लेकिन अभी भी कोरोना का प्रकोप पूरी तरह से गया नहीं हैं। साथ ही कोरोना ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को भी काफी ज्यादा नुक्सान पहुंचाया था। ऐसे में अब एक बार फिर कोरोना ने बॉलीवुड में दस्तक दे दी हैं। जहां इंडस्ट्री की ये मशहूर अभिनेत्री अब इसके चपेट में आ गयी हैं।
दरअसल बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस किरण खेर को लेकर एक खबर सामने आ रही है जिसमें ये बताया गया है कि वो कोरोना से संक्रमित हो गई हैं। बीते दिन किरण खेर ने अपना टेस्ट करावाया था जिसमें वह कोविड पॉजिटिव पाई गईं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर साझा की है। उन्होंने ट्विटर लिखा, ‘मैं कोविड पॉजिटिव पाई गई हूं।
इसलिए जो कोई भी मेरे संपर्क में आया है वे कृपया अपना टेस्ट कराएं।’ इस खबर के सामने आने के बाद से ही फैंस काफी चिंतित हो गए है। सभी लोग लगातार किरण के ट्वीट पर कमेंट करते हुए उनके हेल्थ के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि इस कोरोना वायरल की वजह से पूरी दुनिया में कई लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी थी।
किरण खेर मशहूर अभिनेता अनुपम खेर की पत्नी हैं। साल 1985 में दोनों ने शादी की थी। किरण खेर बॉलीवुड की उम्दा एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं।
जहां एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में कई हिट फ़िल्में दी हैं। साथ ही अपनी लाजावाब एक्टिंग से किरण आज भी अपने फैंस का दिल जीत लेती हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस छोटे परदे के कई फेमस रियलिटी शोज में भी नजर आती रहती हैं।