करीना कपूर खान ये नाम उस अभिनेत्री का हैं जिसने ना जाने बॉलीवुड को कितनी बेहतरीन फिल्मो से सराहा हैं। करीना की गिनती बॉलीवुड टॉप रेटेड एक्ट्रेस में की जाती हैं। एक्ट्रेस का कमाल अभिनय प्रदर्शन पूरे बॉलीवुड में फेमस हैं। उन्हें इस इंडस्ट्री में आये आज पूरे 22 का कम्पलीट हो चुके हैं आज अभिनेत्री किसी भी रोल को बखूबी कर दिखाने की क्षमता रखती हैं।
एक्ट्रेस ने परदे पर कई हिट फिल्म्स दी हैं जिनमे से एक फिल्म ‘थ्री इडियट’ भी रह चुकी हैं। जैसा की सभी जानते हैं इस मूवी में करीना ने पिया नाम की एक लड़की का रोल प्ले किया था, जो डॉक्टर थी। यह एक्ट्रेस की करियर की सबसे बेस्ट परफॉर्मेंस से एक रही थी, जिसे आज तक भी देखना लोग पसंद करते हैं। और उसी अब फिल्म से रिलीज के 14 साल बाद करीना कपूर के लुक टेस्ट की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।
‘थ्री इडियट्स’ में करीना कपूर के कैरेक्टर को काफी सराहना मिली थी लोगो ने उनके करैक्टर को काफी पसंद किया था। फिल्म के मुख्य अभिनेता आमिर खान के साथ उनकी जोड़ी और केमेस्ट्री को भी लोगों ने ढेर सारा प्यार दिया। 14 साल बाद विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स ने अब करीना के लुक टेस्ट की फोटो सोशल मीडिया ऑडियंस को दिखाई है।
क्या था करीना कपूर के लुक टेस्ट का लुक
सामने आयी तस्वीरो में से एक फोटो में करीना ने ग्रीन कलर की कुर्ती पहनी है, जिसमें बालों को एक पोनीटेल के जरिये बांध कर रखा है। वही दूसरी फोटो में वह महाराष्ट्रियन लुक में नजर आ रही हैं। इस फोटो में करीना ने पर्पल कलर की साड़ी, रेड ब्लाइज, गोल्ड ज्वेलरी और चश्मा पहन रखा है जिसमे उनका लुक एकदम अलग नज़र आ रहा हैं।
वही तीसरी फोटो में एक्ट्रेस पिंक टॉप और जींस में नजर आ रही हैं जिसमे उनके चेहरे पर मंद मुस्कान छायी हुई हैं। यह लुक टेस्ट उनके कॉलेज गोइंग गर्ल की इमेज को दिखाता है। इसके अलावा उनका एक और लुक टेस्ट सामने आया है, जिसमें करीना के लुक्स फिल्म ‘पीके’ की अनुष्का शर्मा से कुछ-कुछ मिलता जुलता हैं। आखिर में करीना के उस लुक की फोटो है, जिसमें वह पिया बनकर पूरी फिल्म में दिखाई दी हैं और उनका यह लुक भी काफी अलग था।
फोटो देख फैंस ने की ‘थ्री इडियट2’ की डिमांड
करीना के कुछ लुक टेस्ट फैंस को काफी पसंद आए हैं, तो वही कुछ में वह अजीब भी लग रही हैं। इन तस्वीरो पर एक्ट्रेस के फैंस ने कमेंट कर कहा, ‘आपका शुक्रिया कि आपने पिया की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं।’
एक अन्य फैन ने लिखा, ‘आपने 4 और 5 लुक को एक कर पीके से अनुष्का शर्मा का लुक क्रिएट कर दिया।’ कुछ फैंस ने ‘थ्री इडियट्स’ के सीक्वल की डिमांड की है।