महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अनाउंस कर दिया है कि 22 अक्टूबर से सभी सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स खोल दिए जाएंगे। इस अनाउंसमेंट से बॉलीवुड इंडस्ट्री काफी खुश है क्योंकि सभी अपनी फिल्मों को थिएटर्स में रिलीज करने का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। वहीं रविवार को कई मेकर्स और एक्टर्स ने अपनी फिल्मों की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट की जो अब थिएटर्स में रिलीज होगी।
इस लिस्ट में अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, प्रभास जैसे स्टार्स की फिल्में भी शामिल हैं। वहीं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अब 2021, 2022 और 2023 की ओवरऑल सभी फिल्मों की लिस्ट पोस्ट की है।
सूर्यवंशी
अक्षय कुमार और कटरीना कैफ स्टारर निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी दिवाली 2021 के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
83
कबीर खान के निर्देशन में बनकर तैयार हुई रणवीर सिंह की स्पोर्ट्स ड्रामा ’83’ 25 दिसंबर को रिलीज होगी।
जर्सी
शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर की स्पोर्ट्स ड्रामा जर्सी 31 दिसंबर 2021 को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में शाहिद कपूर एक क्रिकेटर के किरदार में दिखाई देंगे।
बच्चन पांडे
अक्षय कुमार और कृति सेनॉन स्टारर ‘बच्चन पांडे’ 4 मार्च, 2022 को रिलीज होगी।
तड़प
अहान शेट्टी और तारा सुतारिया की ‘तड़प’ 3 दिसंबर, 2021 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
भूल भुलैया 2
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ 2022 में 25 मार्च के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
बंटी और बबली 2
राना मुखर्जी और सैफ अली खान की ये फिल्म 19 नवंबर 2021 को थियेटर्स में रिलीज होने के लिए तैयार है।
हीरोपंती 2
टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया की फिल्म ‘हीरोपंती 2’ 6 मई, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिलहाल फिल्म की शूटिंग जारी है।
जयेशभाई जोरदार
रणवीर सिंह और शालिनी पांडे की ये फिल्म 25 फरवरी के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
लाल सिंह चड्ढा
आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ 2022 में वैलेंटाइन डे के खास मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
मेडे
हाल ही में अजय देवगन की फिल्म ‘मेडे’ की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट की गई है। ये फिल्म 29 अप्रैल 2022 में सिनेमाघरों में पहुंचेगी।
पृथ्वीराज
अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर, संजय दत्त और सोनू सूद स्टारर फिल्म ‘पृथ्वीराज’ 21 जनवरी 2022 को सिनेमाघर पहुंचने वाली है।
रामसेतु
अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ‘रामसेतु’ दिवाली 2022 के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
शमशेरा
रणबीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर स्टारर ये फिल्म 18 मार्च 2022 के दिन सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक देगी।