बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा वैसे तो बड़े पर्दे से लम्बे समय से दूर है। लेकिन उनकी क्यूटनेस के चलते वो हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी ही रहती हैं। अब जेनेलिया डिसूजा एक बार फिर अपनी एक वीडियो के चलते सुर्खियों में छा गई है। दरअसल, बीते कुछ दिनों से वो हाथ में बैडेंज बांधे दिखाई दे रही हैं। अब उन्होंने उसी के साथ एक वीडियो भी शेयर कर दिया।
अब जेनेलिया ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये बताया है कि ये चोट कैसे आई। दरअसल, वो स्केटिंग सीख रही थी तभी उनका बैलेंस बिगड़ा और वो गिर गई। कमाल की बात तो ये है की उनका ये वीडियो भी शूट हो गया और अब इसे शेयर करते हुए जेनेलिया ने अपनी ‘पावरी’ अंदाज में इसे पेश किया है।
वैसी अब एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वही दूसरी तरफ लोग उनके इस जज़्बे की तारीफे कर रहे है। सभी फैंस और सेलिब्रिटीज एक्ट्रेस की चिंता जताते हुए उनके जल्द ठीक होने की दुआ भी मांगते नज़र आए।