मशहूर कोरियोग्राफर पुनीत पाठक आखिर शादी के बंधन में बंध ही गए। उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड निधि मूनी से शादी रचा ली है। दोनों की प्री – वेडिंग की रस्मों की डीटेल्स तो हम आपके साथ पहले ही शेयर कर चुके हैं। वहीं अब उनकी शादी की पहली झलक भी सामने आ चुकी है। जिसमें पुनीत और निधि बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
शादी के दौरान पुनीत पाठक की दुल्हनिया निधी पिंक कलर के लहंगे में नजर आईं। जिसके साथ उन्होंने हैवी गोल्ड ज्वैलरी कैरी की थी। शादी के जोड़े में निधी किसी रियासत की राजकुमारी से कम नहीं लग रही हैं। अपनी शादी में पुनीत पाठक ने बेबी पिंक कलर की शेरवानी पहनी है। सिर पर सेहरा बांधे पुनीत पाठक दुल्हा बनकर बहुत जंच रहे हैं।
शादी की रस्मों के दौरान पुनीत पाठक और निधी कैमरे के आगे पोज देना नहीं भूले। शादी के मंडप में बैठकर भी टीवी के इस जोड़े ने खूब तस्वीरें क्लिक करवाईं। पुनीत पाठक ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की कुछ तस्वीरें और वीडियोज शेयर की हैं। शेयर करने के कुछ समय में ही पुनीत पाठक की ये तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।
वहीं पुनीत को देखकर उनकी दुल्हनिया बहुत खुश हो रही हैं और उनकी तारीफ करती दिख रही हैं. वीडियो में निधि और पुनीत हाई-फाइव करते दिख रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए भारती ने लिखा- ‘मेरे फेवरेट कपल को बधाई’ इस कैप्शन में उन्होंने #happylife #marride जैसे कैप्शन का भी इस्तेमाल किया है।