600 KM रेंज, 7 सीटर और Premium Features… जल्द EV सेगमेंट में दस्तक देगी Tata Safari!

Summary :

Tata Safari EV Launch Date: Tata Safari EV को 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV के तौर पर फेस्टिव सीजन में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 65kWh, 75kWh और संभावित 80kWh बैटरी विकल्प मिल सकते हैं। बड़ी बैटरी के साथ करीब 600 किलोमीटर तक की रेंज मिलने की उम्मीद है। SUV में ADAS, पैनोरमिक सनरूफ और 540-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं।

Tata Safari EV Launch Date: भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में अब बड़ी और ज्यादा सीट वाली SUV की मांग तेजी से बढ़ने लगी है। इसी को देखते हुए  Tata Motors अपनी फेमस  7-सीटर SUV Safari का इलेक्ट्रिक मॉडल लाने की तैयारी कर रही है। इस न्यू  मॉडल को Safari EV नाम दिया जा सकता है। खास बात यह है कि यह कंपनी की पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV होगी। इसे फेस्टिव सीजन के आसपास बाजार लॉन्च किया जा सकता है।

न्यू  Safari EV में कंपनी लंबी ड्राइविंग रेंज के साथ प्रीमियम फीचर्स और मॉडर्न टेक्नॉलजी देने की तैयारी कर रही है। लॉन्च के बाद इसकी टक्कर 3-रो इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में Mahindra XEV 9S जैसी गाड़ियों से हो सकती है।

कैसा रहेगा डिजाइन

  • डिजाइन के मामले में Safari EV का बेसिक लुक मौजूदा Safari से मिलता-जुलता रह सकता है।
  • वहीं इसकी बॉडी शेप और सड़क पर मौजूदगी में बहुत बड़ा चेंज देखने को नहीं मिलेगा।
  • SUV की लंबाई, चौड़ाई, रूफ रेल्स और शार्क फिन एंटीना जैसे हिस्से मौजूदा मॉडल की तरह ही रह सकते हैं।
  • लेकिन, इलेक्ट्रिक मॉडल को अलग पहचान देने के लिए कंपनी फ्रंट और रियर डिजाइन में बदलाव करेगी।
  • इसमें पारंपरिक ग्रिल की जगह बंद ग्रिल दी जा सकती है।
  • साथ ही न्यू  डिजाइन का फ्रंट बंपर, रियर बंपर और अलग स्टाइल की टेललाइट्स मिलने की उम्मीद है।
  • SUV में खास डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स भी दिए जा सकते हैं, जो हवा के दबाव को कम करने में मदद करेंगे।
  • इसके अलावा इलेक्ट्रिक मॉडल की पहचान के लिए EV बैजिंग भी देखने को मिल सकती है।

अंदर से ज्यादा प्रीमियम होगा केबिन

  • Safari EV का इंटीरियर मौजूदा Safari के मुकाबले ज्यादा मॉडर्न और  प्रीमियम रह सकता है।
  • इसमें 3 स्क्रीन वाला सेटअप मिलने की उम्मीद है।
  • इसमें ड्राइवर के लिए डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले, बीच में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और फ्रंट पैसेंजर के लिए अलग स्क्रीन शामिल हो सकती है।
  • इस सेटअप से SUV का केबिन काफी टेक्नोलॉजी से लैस नजर आएगा।
  • कंपनी इसे बड़ी फैमिली के साथ लंबी दूरी की यात्रा के लिए कम्फर्ट  बनाने पर भी ध्यान दे सकती है।

6 और 7-सीटर दोनों ऑप्शन

  • Safari EV को 6-सीटर और 7-सीटर दोनों कॉन्फिगरेशन में पेश किए जाने की उम्मीद है।
  • 6-सीटर वर्जन में दूसरी रो में कैप्टन सीट्स दी जा सकती हैं।
  • वहीं 7-सीटर मॉडल में नॉर्मल सीटिंग लेआउट मिलेगा।
  • इससे कस्टमर्स  को अपनी जरूरत के हिसाब से मॉडल चुनने का ऑप्शन मिलेगा।
  • खासकर बड़ी फैमिली के लिए यह एक बेस्ट  इलेक्ट्रिक SUV साबित हो सकती है।

मिल सकते हैं कई प्रीमियम फीचर्स

  • फीचर्स की बात करें तो Safari EV को काफी हाईटेक बनाया जा सकता है।
  • इसमें 540-डिग्री कैमरा मिलने की उम्मीद है, जो पार्किंग और तंग जगहों में ड्राइविंग के दौरान मदद करेगा।
  • इसके अलावा वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और Dolby Atmos साउंड सिस्टम जैसे प्रीमियम फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।
  • टॉप वेरिएंट में Level-2 ADAS मिलने की उम्मीद  है।
  • यह टेक्निकल ड्राइविंग के दौरान ड्राइवर को कई तरह की सुरक्षा और सहायता सुविधाएं दे सकती है।

600 KM तक होगी रेंज!

  • Safari EV को Tata Motors के नए Acti.EV+ प्लेटफॉर्म पर तैयार किए जाने की उम्मीद है।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 65kWh और 75kWh बैटरी पैक के ऑप्शन  मिल सकते हैं।
  • इसके अलावा कंपनी 80kWh का बड़ा बैटरी पैक भी पेश कर सकती है।
  • अगर 80kWh बैटरी वाला मॉडल उत्पादन में आता है, तो यह Tata Motors की किसी कार में इस्तेमाल होने वाला सबसे बड़ा बैटरी पैक हो सकता है।
  • बड़ी बैटरी के साथ Safari EV की रेंज करीब 600 किलोमीटर तक हो सकती है।

Mahindra XEV 9S से होगा मुकाबला

लॉन्च के बाद Tata Safari EV का मुकाबला 3-रो इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में Mahindra XEV 9S से हो सकती है। ऐसे में आने वाले समय में भारतीय बाजार में बड़ी इलेक्ट्रिक SUV के बीच मुकाबला और भी दिलचस्प हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Creta पर तो ₹80, 000 का डिस्काउंट! अगस्त में Hyundai की इन कारों पर मिल रहा बंपर ऑफर, जल्द देखें

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।