अपने बच्चे के लिए ढूंढ रहे हैं अर्थपूर्ण नाम? यहां देखें लड़कों और लड़कियों के 29 स्पिरिचुअल और मॉडर्न नाम

Summary :

यह आर्टिकल बच्चों के नामकरण को माता-पिता के लिए एक खुशी भरा और जरूरी काम बताता है। इसमें कहा गया है कि आजकल के मॉडर्न माता-पिता अपने बच्चों के लिए ऐसे नाम चुनना पसंद करते हैं जो क्यूट, प्यारे हों, जिनका गहरा अर्थ हो और जो हमारी संस्कृति से जुड़े हों।

Ancient Spiritual Baby Names: आजकल बच्चों का नाम रखना माता-पिता के लिए सबसे खुशी का और जिम्मेदारी भरा काम होता है। आज के समय में मॉडर्न पेरेंट्स अपने बच्चे के लिए क्यूट और प्यारा सा नाम ढूंढते हैं। खास करके ऐसा जिसका अर्थ गहरा और हमारी संस्कृति से जुड़ा हो। ऐसे में चलिए हम आपको यहां सबसे अलग नामों की लिस्ट और उनके अर्थ दिखा रहे हैं, जो नाम ढूंढने में आपकी मदद करेंगे।

बच्चों के लिए स्पिरिचुअल और प्यारे नाम

Vedic baby names with spiritual meanings
Vedic baby names with spiritual meanings (Source: social media)

लड़कों के नाम

  • अद्वैत – अद्वितीय, जिसका कोई दूसरा न हो
  • अगस्त्य – एक महान प्राचीन ऋषि का नाम
  • अर्जुन – पवित्र, स्पष्ट, उज्ज्वल
  • अथर्व – भगवान गणेश, निपुण
  • बोधि – ज्ञान, प्रबुद्धता
  • चिरंजीव – अमर, दीर्घायु
  • ध्रुव – अचल, स्थिर, ध्रुव तारा
  • ईशान – भगवान शिव, सूर्य
  • काव्यन – प्रेरणादायक, काव्यात्मक आत्मा
  • मोक्ष – मुक्ति, निर्वाण
  • ओंकार – ओम की पवित्र ध्वनि
  • प्रणव – पवित्र शब्द ओम
  • रुद्र – भगवान शिव का एक रूप
  • श्लोक – पवित्र मंत्र या छंद

लड़कियों के नाम

  • आद्या – प्रथम शक्ति, देवी दुर्गा
  • अनन्या – अद्वितीय, जिसकी कोई तुलना न हो
  • आनंदी – खुशी देने वाली
  • भव्या – भव्य, शुभ, दिव्य
  • देविका – छोटी देवी, दिव्य माता
  • दिव्या – दिव्य, आकाशीय प्रकाश
  • गायत्री – वेदों की माता, पवित्र मंत्र
  • ईशा – देवी पार्वती, शासक
  • काव्या – कविता, बुद्धिमत्ता
  • मैत्रेयी – मित्रवत, प्राचीन विदुषी
  • नव्या – नई, आदरणीय
  • नित्या – शाश्वत, निरंतर
  • पृशा – ईश्वर का उपहार, प्रिय
  • साध्वी – धार्मिक, विनम्र महिला
  • तृषा – इच्छा, आकांक्षा

Also Read: न्यू बॉर्न बेबी के लिए ढूंढ रहे हैं K से नाम? यहां देखें लड़कों और लड़कियों के ट्रेंडिंग नामों की लिस्ट

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।