अपने बेटे को देना है भगवान से जुड़ा नाम? यहां देखें नारायण के इन 30+ Unique Names की लिस्ट और Meaning

Summary :

Baby Boy Name Inspired by Narayan: हिंदू धर्म में बच्चों को भगवान का स्वरुप माना जाता है। घर में नए बच्चे के आने से पहले बहुत सारी तैयारियां की जाती हैं। जब बच्चे का नामकरण किया जाता है, तो उससे पहले पंडित से पूछताछ की जाती है। बच्चे का नाम ढूंढना बहुत मुश्किल काम होता है। कभी-कभी तो माता-पिता को नाम ढूंढने में काफी कंफ्यूजन हो जाता है। आज के समय में कुछ पेरेंट्स अपने बच्चे का नाम यूनिक और मॉडर्न रखना पसंद करते है, तो कुछ लोग भगवान से जुड़े हुए नाम रखना पसंद करते हैं। माना जाता है,…

Baby Boy Name Inspired by Narayan: हिंदू धर्म में बच्चों को भगवान का स्वरुप माना जाता है। घर में नए बच्चे के आने से पहले बहुत सारी तैयारियां की जाती हैं। जब बच्चे का नामकरण किया जाता है, तो उससे पहले पंडित से पूछताछ की जाती है। बच्चे का नाम ढूंढना बहुत मुश्किल काम होता है। कभी-कभी तो माता-पिता को नाम ढूंढने में काफी कंफ्यूजन हो जाता है। आज के समय में कुछ पेरेंट्स अपने बच्चे का नाम यूनिक और मॉडर्न रखना पसंद करते है, तो कुछ लोग भगवान से जुड़े हुए नाम रखना पसंद करते हैं। माना जाता है, कि नाम बच्चों के जीवन में काफी प्रभाव डालते हैं। इसलिए आज हम आपको भगवान नारायण से जुड़े बेहद खूबसूरत लड़कों के नाम बताएंगे, जो आपके बच्चे को अलग पहचान देंगे।

Baby Boy Name Inspired by Narayan: भगवान नारायण से प्रेरित लड़कों के नाम

Baby Boy Name Inspired by Narayan
Baby Boy Name Inspired by Narayan (Source: Social Media)

1. आरव (शांति, विष्णु का विशेषण)
2. अयांश (ईश्वर का अंश)
3. अद्वैत (अद्वितीय, विष्णु का एक नाम)
4. विहान (सुबह की पहली किरण)
5. अथर्व (विष्णु का एक रूप)
6. नमिष (स्वतंत्र, विष्णु का नाम)
7. अनिकेत (संसार का स्वामी)
8. अक्षज (विष्णु का एक नाम)
9. अमोघ (सफल, विष्णु का नाम)
10. अरिंदम (दुश्मनों का नाश करने वाला)
11. भावेश (संसार के स्वामी)
12. जीवितेश (जीवन के देवता)
13. लोकेश (दुनिया के राजा)
14. नितिश (कानून के स्वामी)
15. प्रणव (पवित्र ध्वनि, विष्णु का प्रतीक)
16. हरि (पापों को हरने वाले)
17. श्रीश (लक्ष्मी के स्वामी)
16. वैकुंठ (विष्णु का धाम)
19. चक्रधर (चक्र धारण करने वाले)
20. पीतांबर (पीले वस्त्र धारण करने वाले)
21. कमलेश (कमल के स्वामी)
22. उपेंद्र (इंद्र के छोटे भाई)
23. विश्वेश (विश्व के स्वामी)
24. जालंधर (जल धारण करने वाले)
25. अभेद्य (जिसे जीता न जा सके)
26. अज (अजन्मा)
27. अक्षय (अविनाशी)
28. अमित (असीम)
29. सर्वेश (सबके स्वामी)
30. अनीश (सर्वोच्च)
31. यज्ञेश (यज्ञों के स्वामी)
32. हिरण्य (सुनहरा)
33. विश्वरूप (ब्रह्मांडीय स्वरूप)
34. मधुसूदन (मधु राक्षस का वध करने वाले)
35. सत्यव्रत (सत्य का पालन करने वाले)

Also Read: श्री राधा रानी के नामों से प्रेरित अपनी लाडली के लिए चुनें ये Unique और Pretty Names, यहां देखें Latest List और Meaning

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।