Ram Navami पर जन्मे बेटे के लिए चुनें भगवान श्री राम से प्रेरित ये 40+ सबसे Unique और Modern Name

Baby Boy Name Inspired by Shree Ram

Baby Boy Name Inspired by Shree Ram: जब भी घर में किसी बच्चे का जन्म होता है, तो माता पिता के साथ-साथ पूरा घर इस दिन को बड़े ही धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं। हर पेरेंट्स अपने बच्चे का नाम ऐसा रखना चाहते हैं, जो यूनिक होने के साथ-साथ सुनने में भी प्यारा लगता हो। भारत में अक्सर बच्चों के नाम भगवान के नामों पर रखने की परंपरा रही है। ऐसे में अगर आपके बेटे का जन्म राम नवमी के शुभ अवसर पर हुआ है, तो आप मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम से प्रेरित कोई यूनिक और मॉडर्न नाम चुन सकते हैं। माना जाता है कि भगवान के नाम न सिर्फ धार्मिक महत्व रखते हैं बल्कि बच्चे के व्यक्तित्व पर काफी प्रभाव डालते हैं।

Baby Boy Name Inspired by Shree Ram: राम जी से प्रेरित लड़कों के नाम

1. राम – जो हर जगह रमण करता है या आनंद देने वाला
2. राघव – रघु वंश का उत्तराधिकारी
3. सियाराम – सीता और राम का सम्मिलित स्वरूप
4. रघु – श्री राम के पूर्वज, महान राजा
5. राघवेन्द्र – राघव के इंद्र (स्वामी)
6. कौशलेन्द्र – कौशल देश के राजा
7. जानकीरमण – माता जानकी के प्रिय
8. दाशरथि – राजा दशरथ के पुत्र
9. पुरुषोत्तम – पुरुषों में उत्तम
10. मर्यादा – मर्यादा का पालन करने वाले
11. साकेत – श्री राम का दिव्य धाम (अयोध्या)
12. रघुवीर – रघु वंश के वीर
13. रघुनाथ – रघु वंश के स्वामी
14. अवधेश – अवध के राजा
15. रामचन्द्र – चाँद की तरह सौम्य राम
16. रामावतार – राम का अवतार
17. जितेंद्रिय – इंद्रियों को जीतने वाले
18. विभीषणप्रिय – विभीषण को प्रिय
19. हनुमंतपाल – हनुमान जी के पालनहार
20. सत्यव्रत – सत्य का व्रत धारण करने वाले
21. अद्वैत – अद्वितीय, जिनके समान कोई दूसरा न हो
22. अक्षज – जो कभी नष्ट न हो (विष्णु स्वरूप)
23. शाश्वत – जो सदा रहने वाले हैं
24. विभु – सर्वव्यापी
25. अमोघ – जो कभी निष्फल न हो
27. पराक्रम – अत्यंत बलशाली
28. धनुर्धर – धनुष धारण करने वाले
29. शरण्या – शरण देने वाले
30. सौम्य – शांत स्वभाव के
31. उदार – दयालु और बड़े हृदय वाले
32. लोभहंता – लोभ का नाश करने वाले
33. सत्यवाच – सत्य बोलने वाले
34. अजिंक्य – जिन्हें कोई जीत न सके
35. त्रिलोकपति – तीनों लोकों के स्वामी
36. जगतप्रभु – जगत के पालनहार
37. स्मित – मधुर मुस्कान वाले
38. विरद – जो महिमावान हैं
39. अयांश – प्रकाश की किरण (अंश)
40. रियांश – श्री विष्णु/राम का अंश
41. अनय – श्री राम का एक नाम (नेतृत्व करने वाला)
42. आरव – शांत और न्यायप्रिय
43. अयाज – आदरणीय
44. राध्य – जिसकी पूजा की जाए

Also Read: नन्हे राजकुमार के लिए ढूंढ रहे हैं प्यारा नाम? यहां देखें 40+ छोटे और Modern Baby Boy Names

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।