कुछ ही दिनों में नवरात्री का शुभ त्यौहार आने वाला है। इस दौरान हर घर में दुर्गा माता की मूर्ति स्थापित की जाती है। बहुत से लोग घर में कलश रखकर माता के आगमन की तैयारी करते हैं। इस समय अगर आपके घर में भी छोटी गुड़िया का जन्म होने वाला है, तो जरूर आप उसके लिए किसी ऐसे नाम की तलाश कर रहे होंगे, जो सबसे हटकर हो और आपकी बेटी को एक अलग पहचान दे सके। इसके लिए आज हम आपको यहां लक्ष्मी माता से प्रेरित बेटियों के सबसे मॉडर्न नामों की लिस्ट दिखा रहे हैं, जिसमें उनके अर्थ भी दिए गए हैं।
देवी लक्ष्मी से प्रेरित लड़कियों के नाम

1. अनन्या – अनूठी, अद्वितीय
2. अन्विता – पूर्ण, समन्वित
3. भार्गवी – देवी लक्ष्मी, तेजस्वी
4. चंद्रिका – चांदनी, उज्ज्वल
5. चार्वी – सुंदर स्त्री
6. दीत्या – प्रार्थनाओं का उत्तर, देवी लक्ष्मी
7. धृति – धैर्य, साहस
8. दिव्या – दिव्य, अलौकिक
9. हरिप्रिया – भगवान विष्णु की प्रिय
10. इरा – पृथ्वी, सरस्वती/लक्ष्मी का रूप
11. कमलिका – कमल का फूल
12. कामाक्षी – सुंदर आंखों वाली
13. करुणा – दया, कृपा
14. कांति – चमक, सुंदरता
15. लक्षी – लक्ष्मी जी से प्रेरित
16. महिमा – महानता, गरिमा
17. नित्या – शाश्वत, सदैव रहने वाली
18. पद्मा – कमल के फूल पर विराजमान
19. पद्माक्षी – कमल के समान आँखों वाली
20. पद्मावती – कमल के समान, लक्ष्मी जी का नाम
21. प्रकृति – सृष्टि, कुदरत
22. राध्या – पूजनीय, समृद्ध
23. रमा – मनभावन, देवी लक्ष्मी
24. ऋद्धि – समृद्धि, संपन्नता
25. समृद्धि – पूर्ण विकास, धन-धान्य
26. संवीति – पूर्णता, देवी लक्ष्मी
27. श्रीनिका – विष्णु जी के हृदय का कमल
28. श्रेया – शुभ, भाग्यशाली
29. श्रिया – समृद्धि, श्री/लक्ष्मी
30. सौम्या – शांत, कोमल स्वभाव वाली
31. स्थिरा – स्थिर रहने वाली


Download Android App
Download iOS App




