Modern Sanskrit Baby Girl Names: अपनी बेटी के लिए चुनें संस्कृत के ये 30+ सबसे खूबसूरत और मॉडर्न नाम, जो आपकी लाडली को देंगे अलग पहचान

Summary :

आजकल माता-पिता अपनी बेटियों के लिए ऐसे नाम ढूंढते हैं, जो सुनने में मॉडर्न तो लगें ही, साथ ही उनका एक गहरा और सुंदर मतलब भी हो। अगर हम बात करें संस्कृत भाषा कि तो ये आसानी से हर किसी को समझ नहीं आती है, लेकिन अगर एक बार आपको ये भाषा समझ आ गई, तो जब भी इस भाषा को बोलेंगे, तो आपको दुनिया के आम लोगों से थोड़ा हटकर महसूस होगा। ऐसे में अगर आपके घर भी प्यारी गुड़िया रानी आई है, तो जरूर आप उसके लिए यूनिक और प्यारे नाम की तलाश में होंगे, लेकिन अब आपको…

आजकल माता-पिता अपनी बेटियों के लिए ऐसे नाम ढूंढते हैं, जो सुनने में मॉडर्न तो लगें ही, साथ ही उनका एक गहरा और सुंदर मतलब भी हो। अगर हम बात करें संस्कृत भाषा कि तो ये आसानी से हर किसी को समझ नहीं आती है, लेकिन अगर एक बार आपको ये भाषा समझ आ गई, तो जब भी इस भाषा को बोलेंगे, तो आपको दुनिया के आम लोगों से थोड़ा हटकर महसूस होगा।

ऐसे में अगर आपके घर भी प्यारी गुड़िया रानी आई है, तो जरूर आप उसके लिए यूनिक और प्यारे नाम की तलाश में होंगे, लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको यहां संस्कृत से शुरू होने वाले लड़कियों में नाम की लिस्ट और उनके अर्थ बताने वाले हैं, जो नाम ढूंढने में आपकी मदद करेंगे।

यहां देखें Girls के Sanskrit नामों की List

अनवी – देवी लक्ष्मी, प्रकृति, ज्ञान की देवी
आरध्‍या – पूजा के योग्य, पूजनीय
आद्या – पहली, अद्वितीय, देवी दुर्गा का एक रूप
अद्विका – अनूठी, जिसके जैसा कोई दूसरा न हो
अवनी – पृथ्वी, धरती माता
आश्रिता – जो दूसरों को शरण देती है, लक्ष्मी माता
इया – लहर, मन की बात
इशिता – महानता, ऐश्वर्य, समृद्धि
इरा – ज्ञान की देवी, सरस्वती, पृथ्वी
इनाया – सहानुभूति, ईश्वर का उपहार
काव्या – कविता, कलात्मक प्रतिभा
कृतिका – एक नक्षत्र का नाम, कलात्मक
कियारा – स्पष्ट, उज्ज्वल, शुद्ध
तन्वी – सुंदर, नाजुक, कोमल
तारा – आकाश का सितारा, उज्ज्वल
ध्रुवी – दृढ़, अटल, ध्रुव तारा
ध्‍वनि – सुरीली आवाज, संगीत
नव्या – नई, आधुनिक, ताजा
निशिका – ईमानदार, शुद्ध
निहारिका – ओस की बूंदें, आकाशगंगा
प्रिशा – ईश्वर का उपहार, प्रिय
मायरा – प्रिय, अद्भुत, शांतिप्रिय
मानवी – मानवता से भरपूर, सुंदर स्त्री
यशिका – सफलता, कीर्ति, प्रसिद्ध
यशस्वी – विजयी, प्रसिद्धि पाने वाली
वामशिका – बांसुरी, सुरीली
वेदिका – चेतना, ज्ञान की वेदी
विहान्‍शी – सुबह की पहली किरण

Also Read: Modern V Letter Baby Names: छोटे बच्चों के लिए ‘व’ अक्षर से रखें सबसे यूनिक और ट्रेंडिंग नाम, जो बोलने में हैं आसान और सुनने में हैं मॉडर्न

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।