Nandi Inspired Baby Names: सावन की शुरुआत हो चुकी है इस दौरान भारत के अलग-अलग हिस्सों में भगवान शिव की पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना की जाती है। कहा जाता है कि जो भी व्यक्ति शिव जी के नाम का व्रत करता है, उसके जीवन में कभी भी दुख नहीं आता है। ऐसे में अगर आपके घर में भी नन्हा मेहमान आया है, तो आज हम उसके लिए भगवान शिव की सवारी नंदी महाराज से प्रेरित बच्चों के क्यूट और मॉडर्न नाम बताएंगे, जिसे आप अपने बच्चे के लिए चुन सकते हैं, तो चलिए यहां देखते हैं नामों की लिस्ट और उनके अर्थ।
नंदी जी से प्रेरित बच्चों के नामों की लिस्ट

लड़कों के नाम
1. नंदी – प्रसन्नचित्त, आनंद देने वाला
2. नंदीश – नंदी के ईश्वर, भगवान शिव
3. नंदीकेश – भगवान शिव, नंदी के स्वामी
4. नंदीवर्धन – खुशी बढ़ाने वाला, आनंददाता
5. वृषभ – बैल, शक्तिशाली, धर्म का प्रतीक
6. वृषांक – जिसका चिह्न बैल हो, भगवान शिव
7. वृष – बलवान, श्रेष्ठ, पवित्र
8. वृषध्वज – जिनके ध्वज पर बैल का चिह्न हो
9. ध्रुव – स्थिर, अटल, सच्चा भक्त
10. भक्त – समर्पित, सच्चा अनुयायी
11. अनुग्रह – ईश्वर की कृपा, आशीर्वाद
12. वीर – साहसी, रक्षक
13. रुद्र – शक्तिशाली, भगवान शिव का रूप
14. कैलाश – भगवान शिव और नंदी का निवास स्थान
15. शंभू – आनंद का स्रोत, भगवान शिव
16. पशुपति – सब जीवों के स्वामी
17. धीर – धैर्यवान, शांत और मजबूत
18. महत्व – महानता, श्रेष्ठता
लड़कियों के नाम
1. नंदिनी – बेटी, खुशी लाने वाली
2. नंदी – प्रसन्न, समृद्ध, पवित्र
3. नंदिता – हमेशा खुश रहने वाली
4. अनन्या – अद्वितीय, एकनिष्ठ भक्त
5. भक्ति – निष्ठा, पूजा, समर्पण
6. वृषिका – मजबूत, दृढ़ संकल्प वाली
7. शिवन्या – भगवान शिव का अंश, शुभ
8. ईशानी – भगवान शिव की शक्ति, देवी
9. शिवनंदी – शिव की भक्त, आनंदमयी
10. ध्रुवी – स्थिर, अटल, दृढ़
11. नित्या – निरंतर, सदैव रहने वाली
12. भव्या – भव्य, सुंदर, गुणी
13. ऋद्धि – समृद्धि, शुभता
14. सिद्धि – सफलता, अलौकिक शक्ति
15. श्रेष्ठ – उत्तम, सबसे बेहतरीन



Download Android App
Download iOS App




