बेतिया में जहरीली शराब से 16 की मौत, लालू ने ट्वीट कर नीतीश सरकार पर किया हमला

Summary :

लालू यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा, बिहार में सुशासनी शराबबंदी से प्रतिवर्ष हज़ारों लोग ज़हरीली शराब से मर जाते है।

बिहार के पश्चिमी चंपारण में 16 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अपनों की मौत पर परिजनों कहना है कि ये मौतें जहरीली शराब से हुई हैं। हालांकि, प्रशासन ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है। घटना पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट करते हुए नीतीश सरकार पर हमला किया है।
लालू यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा, बिहार में सुशासनी शराबबंदी से प्रतिवर्ष हज़ारों लोग ज़हरीली शराब से मर जाते है। शराबबंदी के कारण सत्ताधारी लोग बिहार में 20000 करोड़ की समानांतर अवैध इकॉनमी चला रहे है। शराबबंदी के नाम पर लाखों दलित और गरीब जेलों में बंद है। पुलिस भ्रष्ट और अत्याचारी बन चुकी है। 


दरअसल, पश्चिमी चंपारण में 16 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसपर परिजनों कहना है कि ये मौतें जहरीली शराब से हुई हैं। हालांकि, प्रशासन ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है। वहीं यह भी जानकारी सामने आ रही है कि ग्रामीणों ने गुपचुप तरीके से मृतकों का अंतिम संस्कार भी कर दिया। जिससे ये आशंका जताई जा रही कि मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ सकता है। 

वहीं घटना की सूचना के बाद जिला प्रशासन की एक टीम हो रही मौतों की जांच के लिए गांव में पहुंची है। चंपारण रेंज के डीआईजी लल्लन मोहन प्रसाद ने भी बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि लौरिया थाना क्षेत्र के देवरवा देवराज गांव में कई लोगों की मौत हुई है।

Desk Team