बिहार में लोकसभा की पांच सीटों पर 55 उम्मीदवारों ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया। अधिकारियों ने बताया कि इन पांच सीटों पर चौथे चरण में 29 अप्रैल को चुनाव होने हैं।
लोकसभा की ये पांच सीटें – दरभंगा, समस्तीपुर, उजियारपुर, बेगूसराय और मुंगेर हैं।
पासवान और सुशील मोदी को लेकर जा रहा हेलीकॉप्टर आपात स्थिति में उतरा
मंगलवार को दाखिल हुए नामांकनों के साथ ही अब तक 106 उम्मीदवार इन पांच सीटों के लिए अपना पर्चा भर चुके हैं।
अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी (एसीईओ) संजय कुमार सिंह ने यहां मीडिया को बताया कि दरभंगा के लिए 17 उम्मीदवारों ने जबकि उजियारपुर के लिए 30, बेगूसराय के लिए 21, मुंगेर के लिए 21 और समस्तीपुर के लिए 17 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं।


Download Android App
Download iOS App



