Aaj Ka Mausam 02 Mar: देशभर में होली का उत्साह चरम पर है, इसी बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में गर्मी ने दस्तक दे दी है। मार्च की शुरुआत के साथ ही तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दिल्ली में पारा 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। अनुमान है कि इस साल मार्च से मई के बीच सामान्य से ज्यादा दिनों तक लू चल सकती है। आइए जानते हैं, बाकि राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल।
15 राज्यों में IMD का अलर्ट
IMD के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर और मध्य भारत में तापमान लगातार बढ़ेगा। कई राज्यों में लू सामान्य से अधिक दिनों तक रह सकती है। पश्चिमी राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, उत्तरी कर्नाटक और उत्तरी तमिलनाडु ज्यादा गर्मी पड़ सकती है।
Delhi Weather

दिल्ली में अभी कोई बारिश की उम्मीद नहीं है। फ़िलहाल न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। जिसके बाद रात भी गर्म महसूस होगी। दिन के समय तेज हवाएं 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। 4 मार्च से तापमान में और बढ़ोतरी शुरू होने का अनुमान है।
Uttar Pradesh Weather

उत्तर प्रदेश में भी होली से पहले गर्मी ने दस्तक दे दी है। दिन में धूप सताने लगी है। मार्च के शुरुआत में ही गर्मी खूब पसीने छुड़ाने वाली है। दिन के साथ ही अब रात में भी पंखे चलाना शुरू कर दिया है। 5 मार्च तक प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं।
Bihar Weather

बिहार में रविवार से ही प्री मानसून की शुरुआत हो गई है, जो 31 मई तक सक्रिय रहेगा। मार्च की शुरुआत में ही तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इधर मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि होली पर कई जिलों में गर्मी का जबरदस्त टॉर्चर देखने को मिल सकता है।
Aaj Ka Mausam 02 Mar: इन 11 शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
|---|---|---|
| जयपुर | 32°C | 18°C |
| रांची | 29°C | 17°C |
| चेन्नई | 31°C | 22°C |
| शिमला | 19°C | 08°C |
| पटना | 31°C | 17°C |
| मुंबई | 29°C | 23°C |
| नैनीताल | 22°C | 12°C |
| भोपाल | 32°C | 19°C |
| दिल्ली | 31°C | 17°C |
| कोलकाता | 33°C | 19°C |
| लखनऊ | 32°C | 17°C |























