Aaj Ka Mausam 15 Mar: देश में बढ़ती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है। IMD के अनुसार, 15 से 19 मार्च के बीच दिल्ली, यूपी समेत 20 राज्यों में भारी बारिश और तेज हवा का अलर्ट है। इस दौरान 50-65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी और बादल गरजने के साथ बिजली भी गिर सकती है। दिल्ली में भी रविवार (15 मार्च) को सुबह-सुबह कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। आइए जानते हैं, रविवार को आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।
Delhi Weather

दिल्ली में रविवार को मौसम ने अचानक करवट ली है। बढ़ते तापमान के बीच दिल्लीवासियों को बढ़ी राहत मिली है। राजधानी के कई इलाकों में सुबह-सुबह तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिली। IMD ने मौसम को लेकर ‘येलो अलर्ट’ भी जारी किया है और चेतावनी दी है कि आज दिनभर रुक-रुक कर बारिश और 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
Uttar Pradesh Weather
उत्तर प्रदेश में मई जैसी गर्मी झेलने के बाद लोगों को थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने पूर्वांचल, वेस्ट यूपी और तराई वाले जिलों में बारिश की संभावना जताई है। जिस वजह से पारा और नीचे जा सकता है। इस दौरान तेज हवा भी चल सकती है। कई जिलों में ओले गिरने की भी आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक, एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। जिस वजह से 15 मार्च से कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।
Bihar Weather

बिहार में भी गर्मी से राहत मिलने वाली है। आज से 18 मार्च तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में सुबह हल्का कोहरा भी देखने को मिला। आज से ही दिन में तेज धूप कम दिखेगी और बादलों की आवाजाही बढ़ जाएगी। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
Aaj Ka Mausam 15 Mar: इन 11 शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?
| शहर (City) | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
|---|---|---|
| दिल्ली (Delhi) | 29°C | 17°C |
| पटना (Patna) | 34°C | 20°C |
| शिमला (Shimla) | 17°C | 07°C |
| भोपाल (Bhopal) | 36°C | 22°C |
| कोलकाता (Kolkata) | 33°C | 24°C |
| मुंबई (Mumbai) | 30°C | 25°C |
| लखनऊ (Lucknow) | 33°C | 19°C |
| जयपुर (Jaipur) | 33°C | 17°C |
| रांची (Ranchi) | 33°C | 21°C |
| चेन्नई (Chennai) | 31°C | 24°C |
| नैनीताल (Nainital) | 20°C | 10°C |
यह भी पढ़ें: खुशखबरी! मिडिल ईस्ट जंग के बीच सस्ता हुआ सोना-चांदी, खरीदने से पहले यहां देखें आज के ताजा रेट























