Aaj Ka Mausam 21 Sep: दिल्ली में परेशान करेगी तेज धूप और उमस, राजस्थान में बारिश का अलर्ट, जानें आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम

Summary :

Aaj Ka Mausam 21 Sep: देशभर में मॉनसून की विदाई का सिलसिला जारी है, लेकिन कई राज्यों में अभी भी भारी बारिश का दौर थमा नहीं है। राजधानी में धूप और उमस से लोग परेशान हैं। वहीं उत्तराखंड समेत पहाड़ी राज्यों में अभी भी बारिश का कहर जारी है। चलिए जानते हैं आज देशभर में मौसम का हाल क्या रहने वाला है। Delhi NCR Weather दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में फिलहाल गर्मी और उमस से राहत के कोई संकेत नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया है। 23 सितंबर…

Aaj Ka Mausam 21 Sep: देशभर में मॉनसून की विदाई का सिलसिला जारी है, लेकिन कई राज्यों में अभी भी भारी बारिश का दौर थमा नहीं है। राजधानी में धूप और उमस से लोग परेशान हैं। वहीं उत्तराखंड समेत पहाड़ी राज्यों में अभी भी बारिश का कहर जारी है। चलिए जानते हैं आज देशभर में मौसम का हाल क्या रहने वाला है।

Delhi NCR Weather

दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में फिलहाल गर्मी और उमस से राहत के कोई संकेत नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया है। 23 सितंबर तक आसमान साफ रहने की संभावना है और इस दौरान लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है। आज यानी 21 सितंबर को न्यूनतम तापमान सामान्य से 1-2 डिग्री अधिक रह सकता है।

Delhi NCR Weather
Delhi NCR Weather

Uttar Pradesh Weather

उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में आज हल्की बारिश दर्ज की गई है। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि 25 सितंबर तक राज्य में बारिश की संभावना नहीं है। पश्चिमी यूपी में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा, जिससे इस क्षेत्र में पूर्वी यूपी की तुलना में अधिक गर्मी पड़ सकती है।

Bihar Weather

बिहार के कई हिस्सों में आज भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 20 सितंबर तक भी राज्य के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा दर्ज की गई थी। लगातार हो रही बारिश से लोगों को असुविधा हो रही है और जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

Rajasthan Weather

राजस्थान में मानसून की विदाई का सिलसिला शुरू हो चुका है, लेकिन कई जिलों में भारी बारिश अब भी जारी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सप्ताहांत के लिए आठ जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि सप्ताह के अंत तक बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रह सकता है।

Madhya Pradesh Weather
Madhya Pradesh Weather

Uttarakhand Weather

उत्तराखंड में फिलहाल मॉनसून की विदाई नहीं हुई है। इस साल राज्य में सामान्य से अधिक बारिश हुई है और अब लोग बारिश से परेशान होकर इसके विदा होने का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून की विदाई की तारीख अभी तय नहीं की गई है क्योंकि बारिश का दौर अब भी जारी है।

Himachal Pradesh Weather

हिमाचल प्रदेश में लोगों को अब बारिश से राहत मिलने की संभावना है। पिछले कुछ दिनों से राज्य में मॉनसून की गतिविधियां सामान्य बनी हुई हैं। कई क्षेत्रों में धूप निकलने से तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 21 से 23 सितंबर तक मौसम शुष्क रहेगा, जबकि 24 से 26 सितंबर के बीच कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

Madhya Pradesh Weather

मध्य प्रदेश में ट्रफ लाइन और लोकल वेदर सिस्टम के कारण कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। रविवार को भी इसी प्रकार का मौसम बने रहने की संभावना है। वहीं, सितंबर के अंतिम सप्ताह में राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है।

Madhya Pradesh Weather
Madhya Pradesh Weather

Maharashtra Weather

महाराष्ट्र में भारी बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। लगातार हो रही बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव और यातायात बाधित हो रहा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

ये भी पढ़ें- Rajnath Singh’s visit to Morocco: दो दिन के दौरे पर मोरोक्को जाएंगे रक्षा मंत्री, जानिए! क्यों खास है राजनाथ सिंह का ये दौरा

Neha Singh