दिल्ली-NCR में आज भी राहत भरा मौसम, 11 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Summary :

Aaj Ka Mausam 8 April 2026: देश की राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई जगहों में मौसम का मिजाज आज बुधवार, 8 अप्रैल को बदला हुआ है. पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश तक तेज़ हवाओं के साथ-साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी है. दिल्ली एनसीआर सहित कई अन्य राज्यों में आज भी मौसम कुछ ऐसा ही रहने के आसार हैं। Delhi Weather: दिल्ली का मौसम मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में रविवार की रात से तेज बारिश और गर्जन के साथ मौसम बदला हुआ है. विभाग ने बुधवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया…

Aaj Ka Mausam 8 April 2026: देश की राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई जगहों में मौसम का मिजाज आज बुधवार, 8 अप्रैल को बदला हुआ है. पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश तक तेज़ हवाओं के साथ-साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी है. दिल्ली एनसीआर सहित कई अन्य राज्यों में आज भी मौसम कुछ ऐसा ही रहने के आसार हैं।

Delhi Weather: दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में रविवार की रात से तेज बारिश और गर्जन के साथ मौसम बदला हुआ है. विभाग ने बुधवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. आज यानी 8 अप्रैल को भी शहर में तेज से मध्यम बारिश और तूफान का अनुमान जताया है. तेज़ हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटा) के साथ गरज-चमक का अलर्ट जारी है. शाम में हवाओं की रफ्तार में और तेजी की संभावना. हालांकि गुरुवार से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

Uttar Pradesh Weather: यूपी का मौसम

UP में आज भी बारिश और तूफ़ान का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है। नोएडा और गाज़ियाबाद समेत कई ज़िलों के लिए ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। अगले दो दिनों तक भी मौसम के ऐसे ही बने रहने का अनुमान है। राजधानी लखनऊ में बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है, और सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज—बुधवार, 8 अप्रैल—के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है, जिसमें पश्चिमी UP के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की चेतावनी दी गई है।

Bihar Weather: Bihar ka mausam

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में छिटपुट स्थानों पर बारिश और तेज़ हवाओं के साथ आंधी-तूफ़ान आने की संभावना है। अगले 24 घंटों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है, जिसमें 12 ज़िलों के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने, ओलावृष्टि और बारिश के साथ आंधी-तूफ़ान आने की संभावना जताई गई है। इन ज़िलों में अररिया, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, किशनगंज, मधुबनी, मुज़फ़्फ़रपुर, पूर्णिया, समस्तीपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल और पश्चिमी चंपारण शामिल हैं।

Uttarakhand Weather Today: पहाड़ से मैदान तक बारिश

उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर खतरनाक रूप ले लिया है। बारिश, बर्फबारी, ओलावृष्टि और तेज़ हवाओं का असर पहाड़ी और मैदानी, दोनों ही क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने आज के लिए एक विशेष अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Aaj Ka Mausam 8 April 2026: इन राज्यों के लिए अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश , बिहार , उत्तराखंड , हिमाचल , हरियाणा और पंजाब, तमिलनाडु और पुडुचेरी, महाराष्ट्र और गुजरात , मध्य प्रदेश , राजस्थान दिल्ली-एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

इन शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान (8 अप्रैल) न्यूनतम तापमान (8 अप्रैल)
दिल्ली 27°C 16°C
मुंबई 29°C 26°C
चेन्नई 33°C 28°C
कोलकाता 33°C 23°C
लखनऊ 28°C 17°C
पटना 31°C 20°C
रांची 30°C 19°C
भोपाल 31°C 21°C
जयपुर 28°C 17°C
शिमला 14°C 06°C
नैनीताल 14°C 08°C

यह भी पढ़ें: ‘सिर्फ सीजफायर नहीं…’, ईरान ने ठुकराया अमेरिका का प्रस्ताव, थमाई 10 शर्तों की लिस्ट

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।