बिहार सरकार ने रविवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए विभिन्न विभागों में तैनात कई आईएएस अधिकारियों का तबादला किया या उन्हें अतिरिक्त प्रभार सौंपे।
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, पटना के आयुक्त और 2005 बैच के भारतीय प्रशासनिक अधिकारी (आईएएस) कुमार रवि को मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव के पद पर स्थानांतरित किया गया है।मगध डिविजन के आयुक्त मयंक वरवड रवि की जगह लेंगे।
वर्ष 2011 बैच के आईएएस अधिकारी, मजिस्ट्रेट (गया) त्यागराजन एस एम को मगध डिविजन के आयुक्त के रूप में अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। ग्रामीण विकास विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल को अगली व्यवस्था तक बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
अधिसूचना के अनुसार पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन (डीईएफसीसी) सचिव बंदना प्रेयसी को उद्योग विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरकार ने बिहार कैडर के 1993 बैच के आईएएस अधिकारी संदीप पौंड्रिक को भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए मंजूरी दे दी है।


Download Android App
Download iOS App



