उत्तर भारत के कई राज्यों में बीते 24 घंटे से तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश हो रही है। इस बीच, गुरुवार यानी आज बिहार के 23 जिलों में ठनका (आकाशीय बिजली) गिरने से 83 लोगों की मौत हो गई है। जबिक कई लोग झुलस गए हैं। ठनका गिरने से मानवीय क्षति हुई है। इस हादसे में सबसे ज्यादा मौत गोपालगंज जिले में हुई हैं जहां कुल 13 लोगों की मौत हुई है। हादसे में जान गंवाने वाले 83 लोगों के परिजनों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुआवजे के तोर पर 4 लाख रुपये देने का ऐलान किया है।
Bihar Chief Minister Nitish Kumar announces Rs 4 lakhs each for 83 people who lost their lives due to thunderstorms in the state. https://t.co/EtiX2gLgt7 pic.twitter.com/03hVtPtZYn
— ANI (@ANI) June 25, 2020
<
बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश में भी ठनका (आकाशीय बिजली) गिरने से कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई है। बाराबंकी में आकाशीय बिजली गिरने से 2 लोगों की जान चली गई है जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं देवरिया में आकाशीय बिजली गिरने से 7 लोगों की जान चली गई है और करीब आधा दर्जन लोग झुलस गए हैं।
इस बीच मौसम विभाग ने बिहार के लिए 72 घंटे का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से जारी इस अलर्ट में पूरे राज्य में अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इस बीच दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बुधवार को मॉनसून ने दस्तक दे दी।
आपको बता दें कि उत्तर भारत में पिछले 24 घंटे से तेज आंधी-तूफान से साथ भारी वर्षा हो रही है। दिल्ली, बिहार, राजस्थान, यूपी समेत कई प्रदेशों में अनेक जिलों में भारी वर्षा हुई है। बारिश की वजह से हालांकि लोगों को इस तपती गर्मी से तो राहत मिली है, मगर बिहार में आकाशीय बिजली काल बनकर गिरी है, जिसके चलते 83 लोगों को अपनी जान गंवाना पड़ी।


Download Android App
Download iOS App



